रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले 25 सालों में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई गई है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश के गांव गांवों तक सड़कें बिछाने का काम शुरू हुआ. राज्योत्सव (40 thousand kilometers of roads) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में ग्रामीण सड़क निर्माण की सराहना भी की.
40 thousand kilometers of roads – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश के ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने के लिए पीएम ग्राम सड़क योजना की शुरुआत साल 2000 में की थी. यह योजना देश के साथ ही राज्य के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी साबित हुई.
इसे भी पढ़ें – PM मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह संग्रहालय का किया उद्घाटन, यह देश का पहला Digital Tribal Museum
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए लगभग 40 हजार किलोमीटर सड़कें बनायी जा चुकी है. राज्य निर्माण के पहले यहां सड़कों का औसत देश के पूर्वोत्तर राज्यों से भी नीचे था. उस समय यहां ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 4200 किलोमीटर सड़कें थी. देश में जब पीएम ग्राम सड़क योजना शुरू हुई तब ग्रामीण समृद्धि का नया दौर शुरू हुआ. सड़कें केवल आवागमन का जरिया नहीं बल्कि यह सामाजिक आर्थिक परिवर्तन का माध्यम भी बनी.
छत्तीसगढ़ के शुरुआती 16 वर्षों में तेजी से ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ. लगभग 32 हजार किलोमीटर पक्की सड़कें और पुल -पुलिया बनायी गई. इन सड़कों के माध्यम से साढ़े 10 हजार से ज्यादा बसाहटों को जोड़ा गया. अब तक योजना में 40,415 किलोमीटर लंबी 8,310 सड़कों और 426 वृहद पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. इस योजना मे दूसरे और तीसरे चरण में 10 वर्ष पुरानी सड़कों का मजबूतीकरण और उन्नयन का कार्य किया गया. इस चरण में कुल 5,583 किलोमीटर लंबाई की 534 सड़कों और 82 वृहद पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण जा चुका है. स्वीकृत सभी परियोजनाएं शत-प्रतिशत पूरी की जा चुकी है.
