- प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गजों ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। छठ पूजा हिंदुओ का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भारत के कई राज्यों में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। बता दें कि छठ का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। यही वजह है कि इस दिन को सूर्य भगवान के नाम से भी जाना जाता है। छठ चार दिनों का त्योहार है, जिसमें आकाशीय पिंड की पूजा की जाती है। वहीं इस साल इज त्योहार 8 नवंबर को शुरू हुआ और 11 को समाप्त होगा। इसमें तीसरा दिन इस त्योहार का मुख्य दिन होता है। जिसे छठ पूजा के नाम से ही जाना चाहता है।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।
सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें। pic.twitter.com/JVZ7lTKWDn
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2021
साथ ही उपराष्ट्रपति ने लिखा कि, छठ पूजा के शुभ अवसर पर मेरी बधाई, एक ऐसा त्योहार जहां भक्त सूर्य और देवी षष्ठी की पूजा करते हैं। यह त्यौहार हमारे जीवन में शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। #छठ पूजा
My greetings on the auspicious occasion of Chhath Puja, a festival where devotees worship Sun and goddess Shashthi. May this festival bring peace, good health & prosperity to our lives. #ChhathPuja
— Vice-President of India (@VPIndia) November 10, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छठ पूजा के इस पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि,
छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।
छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 10, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व ‘छठ पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें।
जय छठी मैया!
समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं।
सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें।
जय छठी मैया! pic.twitter.com/TFAawtezC9
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) November 10, 2021
वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व ‘छठ’ की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता का प्रतीक यह अलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है।
प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के पर्व पर छठी मईया से विश्व-कल्याण की प्रार्थना है। जय छठी मईया!
भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व 'छठ' की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं।
सामाजिक समरसता का प्रतीक यह अलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है।
प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के पर्व पर छठी मईया से विश्व-कल्याण की प्रार्थना है।
जय छठी मईया!
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) November 9, 2021