Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल
    • Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने में संतरी को मारा थप्पड़
    • Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका
    • इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव
    • Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का ‘डबल अटैक’; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
    • ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत
    • Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर कटनी जिला अस्पताल पहुँचाया
    • जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे की झोली में आएगा करोड़ों का राजस्व
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ कल से शुरू, छठ को लेकर बाजार में रौनक

    बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ कल से शुरू, छठ को लेकर बाजार में रौनक

    November 16, 2023 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ (Chhath Pooja) कल से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। सूर्योपासना के इस पवित्र चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन छठव्रती श्रद्धालु: नर-नारी अंतःकरण की शुद्धि के लिए कल नहाय-खाय के संकल्प के साथ नदियों- तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद शुद्ध घी में बना अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत  को शुरू करेंगे। श्रद्धालुओं ने आज से ही पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

    इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर, रोड शो में हिस्सा लेंगे

    महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालु दिन भर बिना जलग्रहण किये उपवास रखने के बाद सूर्यास्त होने पर पूजा करते हैं और उसके बाद एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाते हैं तथा जब तक चांद नजर आये तब तक पानी पीते हैं। इसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। लोक आस्था के इस महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्घ्य अर्पित करते हैं। व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को फल और कंदमूल से अर्घ्य अर्पित करते हैं।

    Chhath Pooja – महापर्व के चौथे और अंतिम दिन फिर से नदियों और तालाबों में व्रतधारी उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देते हैं। भगवान भाष्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त होता है और वे अन्न ग्रहण करते हैं।परिवार की सुख-समृद्धि तथा कष्टों के निवारण के लिए किये जाने वाले इस व्रत की एक खासियत यह भी है कि इस पर्व को करने के लिए किसी पुरोहित (पंडित) की आवश्यकता नहीं होती है और न ही मंत्रोचारण की कोई जरूरत है।

    इसे भी पढ़ें – जाति जनगणना पर कांग्रेस और सपा में तकरार, भाजपा ने कसा तंज

    लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार के बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार से चार दिवसीय छठ व्रत का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। लोग अभी से ही खरीदारी में जुट गए हैं। शहर में हर तरफ छठ पूजा के सामान की छोटी-बड़ी दुकानें सज गई है। महापर्व को लेकर शहर में चहल-पहल दिखने लगी है। जिन घरों में छठ होना है, वहां तैयारी शुरू हो चुकी है। उद्देश्य एक, छठी मइया की कृपा बने रहने का है। पर्व की तैयारियों को लेकर लोगों की खरीददारी होने लगी है, जिससे बाजार में रौनक देखी जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से दिया इस्तीफा

    LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

    Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी

    Samastipur News: रामनवमी मेले में आर्मी जवान पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की ‘चार्जशीट’, ममता सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

    “ये आपकी अमानत है!” पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, विजन ‘विकसित भारत’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.