Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; रेलवे अधिकारियों की बढ़ी टेंशन
    • हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर
    • विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?
    • Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल
    • Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जान जोखिम में डाल किया सफल रेस्क्यू
    • इंद्री में ‘गौवंश हत्या’ पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—”2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हरियाणा चक्का जाम”
    • HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त
    • Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों ने शुरू की कटाई

    Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों ने शुरू की कटाई

    March 22, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर में मार्च के पहले ही मई जून जैसे गर्मी पड़ने लगी है. जिसको लेकर किसान भी चिंता में दिखाई दे रहे हैं. इस बार फसल अच्छी हुई है लेकिन अधिक गर्मी होने से गेहूं की फसल 20 दिन पहले ही पक गयी है. जिस कारण किसानों को मजबूरी में खेतों में गेंहू की कटाई शुरू करनी पड़ गई है. मटर, चना काटकर किसानों ने रख लिए हैं लेकिन किसान अब सोना काट रहे हैं जिसे गेंहू कहा जाता है. वहीं, कृषि विभाग ने भी अलर्ट कर दिया है कि किसान जल्द अपनी फसल की कटाई करें.

    कृषि विभाग ने दी जल्द कटाई की सलाह
    मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसान फसलों की कटाई कर थ्रेसिंग कराने में चौबीस घंटा जुटे हुए हैं. साथ ही गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे हैं, जिससे फसल सुरक्षित घर लाई जा सके. वहीं, कृषि विभाग ने भी जल्द से जल्द फसल की कटाई करने की सलाह किसानों को दी है. छतरपुर जिले में इस बार किसानों की अच्छी फसल हुई है, लेकिन गेंहू में पानी पड़ने से कुछ कमजोर पड़ गई है. किसान इस बार की फसल से खुश भी दिखाई दे रहे हैं. किसानों की रबी फसल तैयार हो चुकी है.

    किसानों को सता रहा कटी फसल के नुकसान का डर
    कुछ फसलें जैसे चना, मटर काटकर खेतों में रखवा चुका है और गेंहू की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है. लेकिन किसानों को मौसम में बदलाव के साथ अचानक बारिश या बूंदा बांदी की आशंका भी बनी हुई है. जिससे किसानों को उनकी खड़ी और कटी फसल के नुकसान होने का डर भी सता रहा है. वहीं, छतरपुर जिले के नौगांव स्थित कृषि वैज्ञानिक केंद्र के अधिकारी राजीव सिंह ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है, ”जल्द फसल काट कर सुरक्षित रखें क्योंकि आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.”

    इस बार बंपर हुई गेंहू की फसल
    इस साल हुई लगातार बारिश के कारण किसानों की कुछ फसल खराब हो गई थी. लेकिन रवि के सीजन की फसलें अच्छी हुई हैं. चना, मटर, मसूर और सरसों किसानों का कट चुका है. छतरपुर कृषि विभाग के उप संचालक अनिल कुमार मिश्रा बताते हैं, ”इस बार गेंहू की फसल अच्छी हुई है, पिछली बार किसानों ने 3 लाख 26 हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की थी. लेकिन इस बार जिले के किसानों ने 3 लाख 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की है.

    पानी लगने से कुछ कमजोर हुई फसल
    छतरपुर जिले के गोपालपुरा गाँव के किसान धनुआ अहिरवार ने बताया, ”मटर, चना काट चुके हैं. गेंहू की कटाई चल रही है. इस बार पैदावार अच्छी हुई है,लेकिन पानी लगने से कुछ कमजोर हो गई है. किसान सरदार सिंह बुन्देला ने बताया, ”इस बार मटर, चना, जवा, सरसो और गेंहू की फसल बोई है. लेकिन अभी सोना गेंहू की कटाई चल रही है. अच्छी फसल हुई है, इससे किसान बहुत खुश हैं.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरीज भी जिला अस्पताल रेफर

    Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और 4 जवान सस्पेंड; आईजी का बड़ा एक्शन

    आसमान में ‘काले धुएं’ का तांडव! प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं मशीनें; 5 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग

    शहडोल के ‘मिनी ब्राजील’ को मिला बड़ा तोहफा! 5 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार फुटबॉल स्टेडियम; विचारपुर के खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

    बुरहानपुर की अनोखी पहल! मां के सामने निकलता है ‘लकी ड्रा’ और रातों-रात लखपति बन जाती हैं 2 बेटियां; जानें क्या है ये शानदार स्कीम?

    Maa Sharda Bhakti: मैहर मंदिर की वो ‘कठिन’ यात्रा, हाथ टूटने पर भी नहीं माना हार; 18 साल से लगातार दर्शन कर रहे सतेंद्र की अनोखी कहानी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.