Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    • दिल्ली में पूरा हुआ 100 ‘अटल कैंटीन’ का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में मिलेगा पौष्टिक भोजन
    • ‘अटल जी के सदैव ऋणी रहेंगे झारखंडवासी’: रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
    • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार
    • MMDR अमेंडमेंट बिल पर झारखंड में आर-पार के मूड में JMM, पूरे राज्य में बैठकों का दौर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चंडीगढ़ नगर निगम में आठवें साल भी भाजपा का कब्जा, अनूप गुप्ता नए मेयर बने

    चंडीगढ़ नगर निगम में आठवें साल भी भाजपा का कब्जा, अनूप गुप्ता नए मेयर बने

    January 18, 2023 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। सांसद किरण खेर की एक वोट के बल पर (Chandigarh Municipal Corporation) भाजपा ने यहां मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर के पदों पर कब्जा किया है। कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार करते हुए भाग नहीं लिया। चंडीगढ़ में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है। यहां कुल 35 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के पास 14, आम आदमी पार्टी के पास 14, कांग्रेस के पास छह तथा शिरोमणि अकाली दल के पास एक पार्षद है। यहां एक वोट सांसद का है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा और आरएसएस का देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण : राहुल गांधी

    इस वर्ष मेयर पद के लिए भाजपा ने अनूप गुप्ता तथा आम आदमी पार्टी ने जसबीर सिंह को उतारा। भाजपा के अनूप गुप्ता को 15 तो आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को 14 वोट मिले। एक वोट के अंतर से भाजपा ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया।इसी प्रकार सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के कंवरपाल राणा व आप की तरुणा मेहता के बीच
    मुकाबला था। इस पद पर भी भाजपा के कंवरपाल राणा को जीत मिली। उधर, डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के हरजीत सिंह ने आप की सुमन सिंह को हरा दिया।

    निगम कार्यालय में आज सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नामजद पार्षदों के हाल में बैठने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आप पार्षदों का आरोप था कि नामजद पार्षदों को यहां बिठाने से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं होगी। इसे लेकर काफी देर हंगामा चलता रहा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा रूल बुक दिखाए जाने के बाद मेयर पद के लिए चुनाव शुरू हुआ। सबसे पहला वोट चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने डाला। उसके बाद अन्य पार्षदों ने वोट डाले। वोट डालते समय आप के पार्षदों ने बैलेट पेपर पर स्याही लगे होने का तर्क देते हुए विरोध जताया।

    इसे भी पढ़ें – भारतीय सेना में पहली बार 108 महिला अफसर बनेंगी कर्नल, आर्मी बोर्ड गठित

    Chandigarh Municipal Corporation – चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर समेत तीनों पदों पर भाजपा के काबिज होने के बाद सांसद किरण खेर ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि बगैर किसी भेदभाव के शहर का विकास करवाएं। शहर के विकास में केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। खेर ने सभी पार्षदों को विकास के नाम पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि नए साल में शहर के लिए नई विकास योजनाओं को लागू किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार

    टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग

    वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप’: चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह

    पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद

    80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई

    CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.