झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज अपराह्न सवा 12 बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा।
इसे भी पढ़ें – कौन हैं Champai Soren? जिन्हें हेमंत सोरेन ने सौंपी झारखंड की कमान
23 साल में बदले 11 सीएम
बता दें कि झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं. इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने. वहीं, रघुवर दास ही एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में दो फरवरी को करेगी प्रवेश कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’
हमारा गठबंधन मजबूत – चंपई सोरेन
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है। इससे पहले चंपई सोरेन ने कहा था कि हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता।

