नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी की उपासना का होता है. नवरात्रि का आठवां दिन बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से कन्या पूजन और भोग अर्पण का महत्व होता है. ऐसा माना जाता है (Navratri Ashtami Bhog) कि सच्चे मन से पूजा करने पर मां महागौरी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी को कुछ खास चीजों का भोग बहुत ही प्रिय है. यदि आप आज के दिन इन चीजों का अर्पण करते हैं, तो मां की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. आइए जानते हैं.

मां महागौरी को लगाएं ये खास भोग
नारियल

मां महागौरी को नारियल बेहद प्रिय है. इसे शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. अष्टमी के दिन नारियल चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

हलवा-पूरी

महाअष्टमी पर कन्या पूजन के दौरान हलवा-पूरी और चने का भोग लगाया जाता है. यह भोग मां को बहुत ही प्रिय माना जाता है और इससे विशेष कृपा प्राप्त होती है.

दूध और उससे बनी मिठाइयां

दूध से बनी चीजें जैसे खीर, पेडा या बर्फी मां महागौरी को अर्पित करना शुभ माना जाता है. इससे जीवन में शांति और समृद्धि आती है.

सफेद रंग के पकवान

मां महागौरी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए सफेद रंग के भोग जैसे खीर या मखाने की मिठाई चढ़ाना बहुत फलदायी होता है.

फल और मिश्री

ताजे फल और मिश्री का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आरोग्य (Navratri Ashtami Bhog) और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं.

 

 

Share.
Exit mobile version