Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; रेलवे अधिकारियों की बढ़ी टेंशन
    • हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर
    • विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?
    • Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे बुना गया था साजिश का जाल
    • Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जान जोखिम में डाल किया सफल रेस्क्यू
    • इंद्री में ‘गौवंश हत्या’ पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—”2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हरियाणा चक्का जाम”
    • HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर कार्यभार मुक्त
    • Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख की फिरौती; हरियाणा में हड़कंप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, कवर्धा मेडिकल कॉलेज के काम में आएगी तेजी

    CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, कवर्धा मेडिकल कॉलेज के काम में आएगी तेजी

    March 22, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कवर्धा: विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जनता से वादा किया था कि वो शहर से लेकर गांव तक में मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाएगी. इसी कड़ी पर काम करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ाने पर सरकार का फोकस है. शनिवार को डिप्टी सीएम अपने गृह जिले कवर्धा के दौरे पर रहे. विजय शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में निर्माण एजेंसी, सीजीएमएससी तथा जिला अस्पताल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा की. विजय शर्मा ने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा भी की.

    स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा इजाफा

    डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देशित किया कि एकेडमिक बिल्डिंग का निर्माण 31 मई 2027 तक तथा ब्वॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल, इंटर्न्स मेस, डीन एवं एमएस के आवास, लैब सहित अन्य सभी आवश्यक भवनों का निर्माण 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी. बैठक में उन्होंने निर्माण एजेंसियों को 15 दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने एवं उसी के अनुरूप निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिए. साथ ही, हर 15 दिन में कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि कार्य की नियमित समीक्षा की जा सके

    अफसरों से कहा लगातार मॉनिटरिंग होती रहे

    विजय शर्मा ने निर्माण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करें, कार्य की प्रगति का आकलन करें. डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा या समस्या आती है, तो उसे तत्काल साझा किया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके. विजय शर्मा ने कहा, शासन द्वारा निर्माण पूर्ण करने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य निरंतर और निर्धारित गति से जारी रहना चाहिए. उन्होंन निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. सभी कार्य मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में छात्रों और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके.

    स्टाफ और छात्रों के रहने के व्यवस्था देखी

    बैठक के दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था की जानकारी ली. डिप्टी सीएम ने नियमानुसार कॉलेज और रेसिडेंट्स के आवास के बीच निर्धारित दूरी का पालन करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, किसी भी प्रकार की कमी या समस्या को तत्काल दूर करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरा करें.

    मरीजों को परिजनों को मिलेगा भोजन

    उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी समुचित भोजन सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने कहा कि कई बार दूर-दराज से आने वाले परिजन अस्पताल में लंबे समय तक रहते हैं, ऐसे में उनके लिए भोजन की व्यवस्था होना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने जीवन दीप समिति को निर्देश दिए कि वे सामाजिक संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर में भोजन केंद्र का संचालन प्रारंभ करें.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Gangaur Festival 2026: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, विधि-विधान से हुई माता की विदाई; मारवाड़ी समाज ने निकाली शोभायात्रा

    Kurasia Mines Water Crisis: कुरासिया अंडरग्राउंड माइंस में गहराया जल संकट, प्रबंधन ने दिया नई पाइपलाइन का आश्वासन; जानें क्या है राहत योजना?

    अंबिकापुर में ‘तिलहन क्रांति’ का आगाज! 2 दिवसीय किसान मेले में आधुनिक तकनीक का जलवा; सीएम ने किसानों को दिया ‘समृद्धि’ का मंत्र

    GPM में जमीन के लिए ‘खून-खराबा’! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रही पीड़िता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व पर गहराया संकट

    बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की ‘पोस्टमार्टम’ जांच

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.