Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों ने की री-एग्जाम की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी साजिश का आरोप
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सेलुलर जेल आजादी का बड़ा तीर्थस्थान है : अमित शाह

    सेलुलर जेल आजादी का बड़ा तीर्थस्थान है : अमित शाह

    January 23, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडमान और निकोबार के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश ऐसा नहीं है, जिसने किसी द्वीप का नाम देश के लिए लड़ने वाले वीर जवानों के नाम पर रखा हो। भारत पहला ऐसा देश है जिसने ये काम किया है। उन्होंने कहा कि (Cellular Jail) सेलुलर जेल जेल नहीं आजादी का एक बड़ा तीर्थस्थान है।

    इसे भी पढ़ें – ‘भारत जोड़ो यात्रा’: राहुल गांधी का हमशक्ल बना आकर्षण का केंद्र

    Cellular Jail – अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के तीनों अंगो के लिए महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र वीरों के नाम पर करने का काम किया। अंडमान निकोबार द्वीप समूह को प्रधानमंत्री के निर्णय ने स्वतंत्रता की स्मृतियों के साथ देश से जोड़ने का काम किया है। शाह ने कहा कि 1857 की क्रांति के बाद हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को यहीं सेलुलर जेल में लाकर रखा गया। उन्हें यातनाएं दी गईं। इसी धरती ने उन्हें सांत्वना देने का काम किया। ऐसे में मैं मानता हूं कि ये सेलुलर जेल नहीं आजादी का एक बड़ा तीर्थस्थान है।

    इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंची जम्मू, स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़े

    अमित शाह ने बताया कि जब नेताजी ने आजाद हिंद फौज बनाकर देश को स्वतंत्र करने का प्रयास शुरू किया तो सबसे पहले यही हिस्सा स्वतंत्र हुआ। पहली बार नेताजी के हाथ से यहीं तिरंगा फहराया गया और आज प्रधानमंत्री ने यहां 21 द्वीपों का नामकरण उन लोगों पर किया जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा इस घटना को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21 दीप जलाने का काम आज किया है। गृहमंत्री ने कहा कि आज नेताजी की जयंती पर उनके स्मारक की घोषणा भी की जा रही है। उन्होंने 15 हजार किलोमीटर का जो लंबा मार्च निकाला था, उस समय का रूट और तापमान को सोचकर ही कंपकंपी आ जाती है कि उन्होंने कितना सहा होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार

    रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

    वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप’: चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह

    पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद

    कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.