उत्तर प्रदेश

समय रात के साढ़े 10 बजे, स्थान गाजियाबाद का नाहल गांव. यहां नोएडा पुलिस की एक टीम हिस्ट्रीशीटर बदमाश कादिर को पकड़ने के लिए पहुंची थी और पकड़ भी लिया था. पुलिस टीम उसे लेकर वापस लौट ही रही थी कि पंचायत भवन के पीछे छिपे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया. ऐसे में सभी पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, इस टीम में शामिल कांस्टेबल सौरभ देशवाल ने अकेले ही बदमाशों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया. वह दर्जन भर बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे, लेकिन इतने में बदमाशों ने फायरिंग कर दी […]

गाजियाबाद पुलिस ने नाहल गांव के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कादिर को एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया है. इसी कादिर को पकड़ने के लिए रविवार को नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी थी. इस दौरान (24 cases at age of 23) कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया

उत्तर प्रदेश के आगरा में मनचले ने महिला को बीच सड़क रोककर कपड़े उतारने की कोशिश की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था. हर रोज स्कूटी से आता और अश्लील हरकत करता था. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और सुरक्षा की मांग की है. आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मनचले ने परेशान कर रखा था. महिला को बीच सड़क पर रोककर अश्लील हरकत करता और उसके कपड़े खींच कर निर्वस्त्र करने […]

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पहले पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और फिर आरोपी पति ने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कूड़े के ढेर में छिपा दिया था. कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव में रहने वाली रजनीकांत की शादी […]

समाजवादी पार्टी में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रही. सहारनपुर की रहने वाली सपा नेता और पूर्व में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं एक महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के नेता उमंग जैन मित्तल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. कहा कि विरोध करने पर उमंग जैन मित्तल ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उमंग जैन मित्तल अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं. मामला सामने आने के बाद सहारनपुर में हड़कंप मच गया है. खुद सपा के ही नेताओं ने उमंग जैन मित्तल की निंदा की है. फिलहाल पुलिस मामले की […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसमें अपनी मौत की वजह तो बताई ही, साथ ही बताया कि उसकी मौत के लिए उसके ससुर और ननद जिम्मेदार हैं. इसके बाद वह आत्महत्या कर लेती है. महिला की चार महीने पहले ही शादी हुई थी. उसके पति ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर उसके साथ लव मैरिज की थी. ये मामला भोजपुर के सुंदरनगर पीपलसाना गांव से सामने आया है, जहां अमरीन नाम की लड़की की शादी जुनैद नाम के युवक के […]

देर रात चली आंधी-तूफान से दिल्ली-एनसीआर में बेशक मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन इससे काफी नुकसान भी हुआ है. रातभर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अनेक जगह पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच गाजियाबाद से बुरी खबर सामने आई है. लोनी में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से एसीपी ऑफिस की छत गिरने से एक सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा मलबे में दब गए. पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूढा पांडेय थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई.मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और दो बदमाश फरार हो गए. मुरादाबाद पुलिस ने फरार हुए बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया. सऊदी अरब से नौकरी करके वापस लौट रहे लोगों के पास सोना होने की शक में उनका अपहरण किया गया था. अपहरणकर्ताओं ने खुद को अधिकारी बताकर उनकी गाड़ी रोकी और चेकिंग की. इसके बाद वह उन्हें अपने साथ एक फार्म हाउस में ले गए. पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस को अपहरण की जानकारी दी. इसके बाद कुछ ही […]

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 17 साल पहले एक सास ने अपने ही दामाद को जिंदा जलाकर मार डाला था. अब जाकर कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया. सास को कोर्ट मे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही हजारों का जुर्माना भी लगाया है. सास की उम्र अब 80 साल हो चुकी है. एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने दोषी सास को आजीवन कारावास समेत 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया. एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि सुदामापुरी सीतापुर के रहने वाले अकील अहमद पीएसी सीतापुर में मुख्य आरक्षी थे.अकील अहमद की शादी सुन्दरवल […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट ने सीरियल किलर, नरभक्षी और खोपड़ी खोपड़ी इकट्ठा करने वाले राजा कोलंदर और उसके साले बच्छराज कोल को उम्रकैद की सजा सुनाई है. राजा कोलंदर और बच्छराज कोल को साल 2000 में हुए एक डबल मर्डर के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है. लखनऊ एडीजे कोर्ट नंबर-5 के जज रोहित सिंह ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को सजा सुनाई. कोर्ट ने दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. राजा कोलंदर और बच्छराज कोल ने साल 2000 में 22 वर्षीय मनोज कुमार सिंह और उनके ड्राइवर रवि श्रीवास्तव […]