पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जसबीर कौर एक पटवारी से पैसे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पंजाब
पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों जहां पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ चर्चा में हैं वहीं वह फिल्म बॉर्डर-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे एक एयरफोर्स अफसर का किरदार निभा रहे हैं। ये एयरफोर्स अफसर भारतीय वायुसेना के जांबाज फ्लाइंग अफसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों हैं।
अमृतसर जिले में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनहित में शांति बनाए रखने तथा चुनाव को सुचारू/शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए, जिले के उन क्षेत्रों के शस्त्र धारकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने शस्त्र जमा करा दें जो उपचुनाव के अंतर्गत आते हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
पंचायत द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार, अगर गांव का कोई लड़का या लड़की आपसी सहमति से प्रेम विवाह करता है, तो न सिर्फ उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं होगी बल्कि उनके परिवार को भी गांव से बाहर कर दिया जाएगा।
चंडीगढ़ ने सफाई के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंक स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिली है। यह सम्मान दिल्ली में हुए एक प्रोग्राम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल के संचालक को 10 आधुनिक 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
किसान यूनियनों के नेताओं द्वारा पावरकॉम विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं के घरों और व्यापारिक स्थलों पर बिजली का चिप वाला मीटर लगाने संबंधी जारी किए गए बिल का विरोध करते हुए बिल को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।
पंजाब से नशे के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे पर जंग के तहत कार्रवाई करते हुए पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से थाना रमदास के सीमावर्ती गांव भूरे गिल निवासी गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह जोकि एक नशा तस्कर है, के अवैध रूप से बने घर को गिरा दिया।
बीएसएफ और पुलिस ने पंजाब में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ और फिरोजपुर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए गए हैं।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की उद्योग नीति को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अब इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न सेक्टरों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाने जा रही है। हर सेक्टर के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें 8 से 10 सदस्य होंगे।

