ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजे बुलाया गया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जब डीजे वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 12 बजे बाईक को बचाने के चक्कर में डीजे पलट गया ,जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। ग्राम कैंड़ी के गोविंद कुशवाहा ने बताया कि चौक समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे वाहन विश्वनाथ पिता मुन्ना अहिरवार 20 वर्ष एवं सुरेन्द्र पिता दिल्ला अहिरवार 18 वर्ष निवासी मुड़ारी थाना कुलपहाड़ सवार थे। कार्यक्रम उपरांत डीजे जब वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब […]
मध्य प्रदेश
छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन का गेट नहीं खोलने पर यात्रियों ने कोच में पर पथराव कर दिया। जहां मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही थी। वहीं ट्रेन स्टेशन पर आने पर उसके गेट नहीं खोले जा रहे थे अंदर से लॉक कर रखे थे, गेट ने खोलने पर भीड़/यात्री आक्रोशित हो गए और यात्रियों ने कोच में पथराव कर दिया जिससे ट्रेन के शीशे टूटने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से प्रयागराज जा रही […]
भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जहां आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल धनकुबेर सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ शर्मा कोर्ट में सरेंडर करने आया था जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सौरभ शर्मा के वकील ने इसे इलीगल बताया है और शर्मा की जान को खतरा बताया है। बता दें कि इससे पहले सौरभ शर्मा के वकील का बयान आया था कि कल 27 तारीख को सौरभ शर्मा को कोर्ट में हाजिर किया था क्योंकि लोकायुक्त की डायरी नहीं आई थी। इसलिए कोर्ट ने आज उसको उपस्थित होने […]
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादिय सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए और फिर राजघरानों के बारे में बयानबाजी करनी चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आजादी से पहले दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को कोई अधिकार नहीं था, उस समय “केवल महाराजाओं और राजाओं को ही अधिकार प्राप्त थे।” संविधान को अपनी ‘पॉकेट डायरी’ समझने वाले नेता राहुल गांधी द्वारा आजादी से […]
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता ज्योतिरादिय सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए और फिर राजघरानों के बारे में बयानबाजी करनी चाहिए। इस पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सिंधिया पर पलटवार करते हुए झांसी की रानी की वीरता से संबंधित एक मशहूर कविता के एक अंश का उल्लेख करते हुए उन पर पलटवार किया और कहा कि इतिहास सिंधिया राजघराने की तरफ उंगली उठाकर रोता है। इतिहास आपकी ओर अंगुली उठाकर रोता है योर हाइनेस। ▪️अगर […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मरीज को डॉक्टरों ने डॉक्यूमेंट्स में मृत घोषित कर दिया. जबकि वह सर्जरी आईसीयू के वार्ड नंबर 32 में भर्ती है. यह मामला तब सामने आया, जब मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की इस गलती पर सवाल उठाए. फिलहाल मरीज मेडिकल अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. दरअसल 27 जनवरी की देर रात ग्वारीघाट जबलपुर के रहने वाले 66 वर्षीय मरीज इंद्रजीत शुक्ला को […]
महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा कुछ ऐसी वायरल हुईं कि इंटरनेट की दुनिया पर वह छा गईं. मोनालिसा प्रयागराज में अपने परिवार के साथ गईं थीं. वायरल होने के बाद लोग लगातार उनसे बात करना चाह रहे थे. इस दौरान उन्हें काफी समस्या हुई और उनकी तबीयत खराब हो गई. जिस वजह से उनका परिवार अब महाकुंभ से वापस अपने गांव लौट आया है. उनके पिता ने कहा है कि वायरल होने के बाद मोनालिसा को मूवी के ऑफर भी मिले हैं, लेकिन अभी तक किसी ने सामने आकर बात नहीं की. दरअसल मोनालिसा इंदौर के पास महेश्वर […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहुचर्चित अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी के लव जिहाद मामले में बड़ा फैसला आया है. अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी नाथू राम गौड़ की कोर्ट ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 5 के तहत उनकी शादी के आवेदन को खारिज कर दिया है. आवेदन खारिज किए जाने का मुख्य कारण यह था कि हसनैन अंसारी आवेदन में दिए गए पते पर नहीं रह रहे थे. जांच में पता चला कि हसनैन पिछले 10 साल से बताए गए पते पर नहीं रह रहे थे, जिसके चलते आवेदन निरस्त किया गया. इस फैसले का विश्व हिंदू […]
अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर गत शाम नामदेव चौक पर 2 स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण दुकान में रखे 2 सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। रविवार को दुकानें बंद होने के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन वहां खड़ी एक स्कूल वैन में आग लग गई और दुकान में रखा सामान भी जल गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना गत शाम नामदेव चौक के पास वाली गली में कृष्ण कुमार और हरीश की दुकानों में हुई, जहां स्पेयर पार्ट्स की […]
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिल्कापली गांव को इस बार 26 जनवरी के अवसर पर विकास का एक अहम तोहफा मिला। सुदूर अंचल स्थित चिल्कापली गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गांव को बिजली के रुप में विकास का एक अहम तोहफा मिला है, जिससे ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है और उनके चेहरों पर एक नई उम्मीद की झलक दिख रही है। यह कदम गांव के लिए न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि समग्र क्षेत्र के विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकता है। […]

