मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मरीज को डॉक्टरों ने डॉक्यूमेंट्स में मृत घोषित कर दिया. जबकि वह सर्जरी आईसीयू के वार्ड नंबर 32 में भर्ती है. यह मामला तब सामने आया, जब मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की इस गलती पर सवाल उठाए. फिलहाल मरीज मेडिकल अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. दरअसल 27 जनवरी की देर रात ग्वारीघाट जबलपुर के रहने वाले 66 वर्षीय मरीज इंद्रजीत शुक्ला को […]

महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा कुछ ऐसी वायरल हुईं कि इंटरनेट की दुनिया पर वह छा गईं. मोनालिसा प्रयागराज में अपने परिवार के साथ गईं थीं. वायरल होने के बाद लोग लगातार उनसे बात करना चाह रहे थे. इस दौरान उन्हें काफी समस्या हुई और उनकी तबीयत खराब हो गई. जिस वजह से उनका परिवार अब महाकुंभ से वापस अपने गांव लौट आया है. उनके पिता ने कहा है कि वायरल होने के बाद मोनालिसा को मूवी के ऑफर भी मिले हैं, लेकिन अभी तक किसी ने सामने आकर बात नहीं की. दरअसल मोनालिसा इंदौर के पास महेश्वर […]

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहुचर्चित अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी के लव जिहाद मामले में बड़ा फैसला आया है. अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी नाथू राम गौड़ की कोर्ट ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 5 के तहत उनकी शादी के आवेदन को खारिज कर दिया है. आवेदन खारिज किए जाने का मुख्य कारण यह था कि हसनैन अंसारी आवेदन में दिए गए पते पर नहीं रह रहे थे. जांच में पता चला कि हसनैन पिछले 10 साल से बताए गए पते पर नहीं रह रहे थे, जिसके चलते आवेदन निरस्त किया गया. इस फैसले का विश्व हिंदू […]

अबोहर-हनुमानगढ़ रोड पर गत शाम नामदेव चौक पर 2 स्पेयर पार्ट्स की दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण दुकान में रखे 2 सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया।  रविवार को दुकानें बंद होने के कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन वहां खड़ी एक स्कूल वैन में आग लग गई और दुकान में रखा सामान भी जल गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, आग की यह घटना गत शाम नामदेव चौक के पास वाली गली में कृष्ण कुमार और हरीश की दुकानों में हुई, जहां स्पेयर पार्ट्स की […]

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिल्कापली गांव को इस बार 26 जनवरी के अवसर पर विकास का एक अहम तोहफा मिला। सुदूर अंचल स्थित चिल्कापली गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गांव को बिजली के रुप में विकास का एक अहम तोहफा मिला है, जिससे ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है और उनके चेहरों पर एक नई उम्मीद की झलक दिख रही है। यह कदम गांव के लिए न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि समग्र क्षेत्र के विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकता है। […]

 मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जियावन थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने पहले एक राहगीर को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रैक्टर से टकरा गया। इस हादसे में राहगीर साहब लाल रावत की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस का कहना है कि पता चला है कि अनियंत्रित गति से चल रहे ट्रक ने पहले साहब लाल रावत को टक्कर मारी और फिर ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद पलट गया। घायल चालकों को ट्रामा […]

घोड़ाडोंगरी तहसील के सलैया गांव में सगाई के एक दिन पहले रविवार को युवक की मौत हो गई। युवक का शव शौचालय में मिला है। युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घोड़ाडोंगरी पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घोड़ाडोंगरी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सलैया निवासी अर्पित वर्मा की सोमवार को सगाई होनी थी। घर में रिश्तेदार मेहमान भी आ चुके थे। रविवार दोपहर अर्पित शौचालय गया काफी देर तक वापस […]

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पति-पत्नी का शव कुएं में मिला है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पत्नी के शव को निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, युवक का शव नहीं मिला, जिसके बाद NDRF को बुलाया गया। टीम शव की खोजबीन में जुट गई। मामला बड़वानी थाना क्षेत्र का है। पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार सारिका और  लक्ष्मण कुष्ट रोगी थे और कई सालों से आशाग्राम परिसर में ही रह रहे थे। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो […]

 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा के ग्राम कसरावद में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कसरावद के स्कूल के लगभगन 30 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसूद में भर्ती करवाया गया। अस्पताल पहुंचे बच्चों में 25 प्रथमिक शाला और 5 बच्चे आगनवाड़ी के बताए जा रहे है। एक आंगनवाड़ी सहायिका भी फूड  पॉइजनिंग की गिरफ्त में आई। राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय शाला कसरावद में झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोजन बनाया गया था। जिसमें जानकारी के अनुसार मध्यान भोजन में खीर पूड़ी और हलवा बनाया गया था। […]

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग 2 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आपको बता दें कि पटाखा मार्केट में  49 दुकानों बनी हुई हैं अगर आग ज्यादा फैल जाती तो हालत बिगड़ सकते थे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अग्निशमन दल, स्थानीय नागरिकों और पटाखा व्यापारियों द्वारा बरती […]