अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार कुल 242 लोगों में कई विदेशी यात्री भी थे. प्लेन ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक वह हादसे का शिकार हो गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल अगले महीने पूरा होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 18 उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को बैठक हुई. इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रस्ताव पास कर एनडीए की सियासी दिशा और दशा का नया खाका खींच दिया. इस तरह पीएम मोदी ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय की केमिस्ट्री के साथ एनडीए की आगे का रोडमैप तय कर दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एनडीए शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक में बीजेपी के […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो में हिस्सा लिया. गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों समेत कई लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में वडोदरा का धन्यवाद किया. इस रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी […]
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 मई) को गुजरात दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो हमदाबाद, बड़ोदरा और भुज में रोड शो भी करेंगे, जिसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई गई हैं. खास बात ये है कि इन तैयारियों में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी दिखाई दे रही है. सेना के जवानों की तस्वीरें, सिंदूर और सड़कों को तिरंगे के रंग से सजाया गया है. सभी रूट्स को दुल्हन की तरह सजाया गया है, सड़कों के किनारे तिरंगों के साथ साथ ब्रह्मोस और राफेल की प्रदर्शनी लगाई गई है. प्रधानमंत्री 26 मई को […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मई को गुजरात को बड़ी सौगात देने वाले हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपनी मातृभूमि गुजरात की यात्रा पर आ रहे हैं. पीएम मोदी इस दौरान गांधीनगर, कच्छ और दाहोद जिलों में अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे. वे कच्छ जिला मुख्यालय भुज में मिरजापर रोड पर जनसभा के बाद मातानो मढ आशापुरा मंदिर के दर्शन करेंगे. दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का निर्माण हुआ है, जिसमें 9000 एचपी के पहले लोकोमोटिव इंजन का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के हाथों किया जाएगा. दाहोद में पीपीपी […]
गुजरात के अहमदाबाद स्थित चंदोला लेक पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. इस बार करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्रवाई में 5000 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं. इसके लिए सभी घरों को खाली करा लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह जानकारी डीसीपी रवि मोहन सैनी ने दी. चंदोला लेक की जमीन पर कब्जा कर बनी झोपड़ियों में से पिछले दिनों अल-कायदा मॉड्यूल से संबंध रखने वाले […]
गुजरात में मनरेगा घोटाले के खुलासे के बाद अब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मनरेगा घाटे में नाम आने के बाद पंचायत और कृषि राज्य मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बड़े बेटे बलवंत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके छोटे बेटे किरण खाबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी 71 करोड़ रुपये के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से जुड़े घोटाले के सिलसिले में की गई हैं. पुलिस उपाधीक्षक और इस केस के जांच अधिकारी जगदीशसिंह भंडारी ने […]
गुजरात में कई समुदायों द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है, जिसमें विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े और आभूषण दिए जाते हैं. राराजकोट में भी आयोजित सामूहिक विवाह में जोड़ों को आभूषण और अन्य सामान दान में दिए गए थे, लेकिन जब उन्होंने घर जाकर आभूषणों की जांच की तो वो नकली निकले. दरअसल, राजकोट जिले के कुवाडवा क्षेत्र में शिवाजी सेना द्वारा सामूहिक विवाह विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सामूहिक विवाह का ये कार्यक्रम 27 अप्रैल को आयोजित किया गया था. इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आभूषण के नाम पर धोखाधड़ी की घटना सामने […]
गुजरात के सूरत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला टीचर अपने ही छात्र को लेकर भाग गई. महिला टीचर की उम्र 23 साल है, जबकि छात्र की उम्र महज 13 साल है. छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गुजरात-राजस्थान की शामलाजी सीमा से पकड़ लिया. पुलिस को पता चला कि टीचर पांच महीने की गर्भवती है तो पुलिस ने उससे पूछताछ की. टीचर ने बताया कि उसके पेट में पल रहा बच्चा नाबालिग का ही. अब इसका पता लगाने के लिए पुलिस DNA टेस्ट कराएगी. दरअसल, सूरत जिले में […]

