गुजरात के राजकोट में का वॉकहार्ट अस्पताल का बिल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह बिल इस अस्पताल में एक बच्चे के इलाज का है. बच्चे को मामूली चोटें आई थीं और इस अस्पताल में उसे सात टांके लगाए गए थे. इसके लिए अस्पताल ने 15 हजार रुपये का बिल बनाया और फिर 1.60 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया. बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के इस बिल को सोशल मीडिया में डाल दिया. देखते ही देखते यह बिल वायरल होने लगा. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि सिर्फ 7 टांके लगाने के लिए 1.60 लाख […]
गुजरात
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश में पकड़े गए अब्दुल रहमान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आतंकी अब्दुल रहमान के पिता और परिवार गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं. सूरत से जुड़ी इस कहानी ने गुजरात में भी हलचल मचा दी है. जानकारी के मुताबिक अब्दुल रहमान के पिता अबू बकर पहले सूरत में रहते थे. उन्होंने कई सालों तक सूरत में काम किया और यहीं उनका बिजनेस भी था. हालांकि कुछ साल पहले वह सूरत छोड़कर उत्तर प्रदेश में बस गए. अब्दुल रहमान विशाखापत्तनम में जमात संगठन में शामिल हो […]
गुजरात के सूरत में एक 38 वर्षीय शख्स लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ गया और उससे शादी कर ली. युवक अपनी पत्नी से कई सालों से अलग रह रहा था. उसकी एक 13 साल की बेटी है. उसने अपनी बेटी की देखभाल और अपने लिए जीवनसाथी के लिए शादी की थी, लेकिन वह लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गए. लुटेरी दुल्हन उनके पैसे और सोना सब लूटकर ले गई, जिसके बाद युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. 38 वर्षीय हीरा कारीगर प्रकाश पांड्या की अचानक मौत के एक महीने बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज […]
गुजरात के सूरत के एक नामी स्कूल के बच्चों का वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रतिष्ठित स्कूल के 12वीं क्लास के 35 छात्रों के एक ग्रुप ने दांडी रोड पर लगभग 30 हाई-फाई कारों का काफिला निकाला. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरत के फाउंटेन स्कूल में 12वीं क्लास के बच्चों की फेयरवेल का आयोजन किया गया था. इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की. ऐसे में जब फेयरवेल खत्म हो गई तब रईस परिवारों से ताल्लुक रखने वाले सूट-बूट पहने पहने छात्र अपने घरों से लाई गई आलीशान कारों में सूरत शहर […]
उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी यूसीसी को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए इसके कार्यान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने और कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. समिति राज्य सरकार को 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और इसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इस […]
गुजरात के जामनगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. इलाके में चोरों ने एक बाइक चुरा ली, लेकिन उन्हें अपने किए पर पछतावा हो गया. ऐसे में वो अगले दिन बाइक लौटा कर चले गए. घटना नीमदा लाइन की है. जानकारी के मुताबिक नीमदा लाइन में एक घर के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई. बाइक पूरे दिन तस्करों के पास रही, लेकिन चोरों ने अगली रात बाइक वापस कर दी. दोनों दिन की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. पछतावे में वापस कर दी बाइक सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो […]
गुजरात के दाहोद जिले में विवाहेतर संबंधों के शक में 35 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यह घटना 28 जनवरी को संजेली तालुका के एक गांव में हुई। 12 लोगों को गिरफ्तार किया उन्होंने बताया, “29 जनवरी को 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हमने 12 लोगों […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा हासिल करके गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार शहरी क्षेत्र में जीवंत स्पोर्ट्स सेंटर्स विकसित कर रही है. सरकार का मकसद शहरी स्थानों की क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करना है. गुजरात सरकार पुलों के नीचे उन जगहों पर स्पोर्ट्स सेंटर्स बना रही है, जिसका कोई उपयोग नहीं हो पाता है. गुजरात सरकार के इस मिशन से सार्वजनिक स्थानों को पुनर्जीवित करने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है. सरकार इस मिशन के जरिए स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने और आम लोगों में स्वच्छता के साथ-साथ खेल की भावना का भी […]

