इस समय मॉरीशस में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं. मॉरीशस और ला रीयूनियन आईलैंड में चक्रवात गारेंस ने दस्तक दी है. चक्रवात को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट का ऐलान किया गया है. फिलहाल, यह तूफान सेंट डेनिस तक पहुंच गया है. सेंट डेनिस से मॉरीशस की दूरी 227 किलोमीटर है और यह तूफान 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. यह तूफान मॉरीशस के लिए खतरे की घंटी बन गया है. देश अलर्ट मोड पर आ गया है और सभी से सुरक्षा के चलते अपने घर पर ही रहने के लिए अपील की जा […]
विदेश
54 साल बाद पाकिस्तान से फिर 2 राज्य अलग हो सकता है? पाक सेना के पिट्ठू माने जाने वाले फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ को इसकी चेतावनी दी है. रहमान का कहना है कि शहबाज शरीफ की सरकार अगर नहीं सतर्क हुई तो हम दो अहम प्रांत को खो सकते हैं. रहमान की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब पाकिस्तान का खैबर-पख्तूनवा और बलूचिस्तान पूरी तरह हिंसा की आग में जल रही है. फजलुर रहमान ने क्या कहा है? नेशनल असेंबली में बोलते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनवा पर से सरकार ने नियंत्रण खो […]
पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है. इसी बीच एक खुफिया रिपोर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने विदेशी नागरिकों को टार्गेट करने की साजिश रची है. रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन ने खासतौर पर चीनी और अरब नागरिकों को निशाना बनाने की योजना बनाई है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, ISKP शहर के बाहरी इलाकों में किराए पर घर लेने की योजना बना रहा है, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और केवल रिक्शा या मोटरसाइकिल के जरिए ही पहुंचा जा सकता है. […]
उद्योगपति एलन मस्क हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में एक लेखक और इनफ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने एलन मस्क को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा की पांच महीने पहले उन्होंने मस्क के बच्चे को जन्म दिया है. एशले के इस पोस्ट ने सब को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर हर तरफ प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं. एशले सेंट एक लेखक और इनफ्लुएंसर हैं. 31 साल की एशले ने कहा कि अपने बच्चे की सुरक्षा और प्राइवेसी का हनन न हो इसी के चलते उन्होंने इस खबर को अब तक सभी […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनसे कहीं ज्यादा सख्त समझौताकार हैं. वह मुझसे कहीं ज्यादा बेहतर वार्ताकार हैं. उनका कोई मुकाबला नहीं है. मोदी एक महान नेता हैं. ट्रंप ने कहा कि मोदी भारत में अच्छा काम कर रहे हैं और वो हमारे अच्छे दोस्त हैं. ट्रंप ने कहा कि मोदी अपने देश के हित को सबसे ऊपर रखते हैं. मैं उनसे […]
शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म “डंकी” आपने देखी है, तो आप ये अच्छे से जानते होंगे कि आखिर “डंकी” क्या होता है. डंकी का अर्थ गधा नहीं, बल्कि ऐसे रूट क नाम है, जिसका सहारा लेकर लोगों को अवैध तरीके से किसी दूसरे देश भेजने का काम किया जाता है. फिल्म में न सिर्फ विदेश जाने, बल्कि वहां पहुंचकर उनका क्या हाल होता है. ये भी दिखाया गया है. “डंकी” महज कोई फिल्म नहीं थी बल्कि एक हकीकत थी, जिसकी साफ तस्वीर सामने आ रही है. अमेरिका ने 104 अवैध अप्रवासियों को देश से डिपोर्ट कर दिया […]
हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच हुए समझौते के बाद भी इजराइली सेना लेबनान के कुछ गांवों से पीछे नहीं हटी है. जिसके बाद लेबनान और इजराइल के बीच फिर से तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. रविवार की सुबह लेबनान के दक्षिणी हिस्से में सीमावर्ती गांवों के लिए जाने वाले रास्तो पर नागरिक एकत्रित हुए, ये लोग उन लोगों के समर्थन में इकट्ठा हुए हैं, जो अपने गांवों को इजराइली सेना से आजाद कराने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों ने इस प्रदर्शन को ‘द संडे ऑफ रिटर्न-2’ का नाम दिया है. लेबनानी न्यूज पोर्टल अल मायादीन के मुताबिक […]
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ग्रेस मैक्सवेल अपने दादा के अंतिम संस्कार के ठीक एक दिन बाद कॉलेज लौट रही थी. तभी वाशिंगटन, डी.सी. के ऊपर अमेरिकन एयरलाइंस के जेट और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में ग्रेस मैक्सवेल और 66 अन्य लोग मारे गए. ग्रेस मैक्सवेल ने अपने दादा के साथ सालों तक जो पल बिताए हैं वो उनके लिए सबसे बड़ी खुशी के पल थे. विचिटा, कंसास में 20 साल की ग्रेस मैक्सवेल का उनके घर पर आखिरी बार जाना हुआ. इस हादसे में अन्य पीड़ितों में से देश की राजधानी का एक युवा वकील था. वकील […]
चीन के AI स्टार्टअप DeepSeek दुनिया को हिला दिया है. डेढ़ साल पहले शुरू हुए इस स्टार्टअप के हालिया दो मॉडल ने अमेरिका की मेटा, ओपन एआई और गूगल जैसी टॉप टेक कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि चीनी एआइ कंपनी डीपसीक अमेरिकी एआइ कंपनियों के मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर है और ये दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. चीनी एआई कंपनी ने अपने दो मॉडल डीपसीक R1 और डीपसीक V3 को हाल में रिलीज किया. इसके बाद अमेरिका की टेक कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए, डीपसीक […]
बांग्लादेश अब खुद अपनी ही आग में जलने लग गया है. देश की राजधानी ढाका में छात्रों का रातभर हंगामा देखने को मिला है. उनको नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए, जिसके बाद बॉर्डर गार्ड फोर्स लगानी पड़ी है. दरअसल, ढाका यूनीवर्सिटी (डीयू) और सात संबद्ध सरकारी कॉलेजों के छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया और ये तनाव अब भी जारी है. रात 11 बजे शुरू हुई झड़पों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए. यह झड़प तब शुरू हुई जब संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने साइंस लैब चौराहे पर करीब साढ़े चार घंटे […]

