विदेश

हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच हुए समझौते के बाद भी इजराइली सेना लेबनान के कुछ गांवों से पीछे नहीं हटी है. जिसके बाद लेबनान और इजराइल के बीच फिर से तनाव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. रविवार की सुबह लेबनान के दक्षिणी हिस्से में सीमावर्ती गांवों के लिए जाने वाले रास्तो पर नागरिक एकत्रित हुए, ये लोग उन लोगों के समर्थन में इकट्ठा हुए हैं, जो अपने गांवों को इजराइली सेना से आजाद कराने की कोशिश कर रहे हैं. लोगों ने इस प्रदर्शन को ‘द संडे ऑफ रिटर्न-2’ का नाम दिया है. लेबनानी न्यूज पोर्टल अल मायादीन के मुताबिक […]

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ग्रेस मैक्सवेल अपने दादा के अंतिम संस्कार के ठीक एक दिन बाद कॉलेज लौट रही थी. तभी वाशिंगटन, डी.सी. के ऊपर अमेरिकन एयरलाइंस के जेट और सेना के हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में ग्रेस मैक्सवेल और 66 अन्य लोग मारे गए. ग्रेस मैक्सवेल ने अपने दादा के साथ सालों तक जो पल बिताए हैं वो उनके लिए सबसे बड़ी खुशी के पल थे. विचिटा, कंसास में 20 साल की ग्रेस मैक्सवेल का उनके घर पर आखिरी बार जाना हुआ. इस हादसे में अन्य पीड़ितों में से देश की राजधानी का एक युवा वकील था. वकील […]

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग के बाद नई आफत आई है. यह आफत बर्ड फ्लू के रूप में है. ये बीमारी इलाके में तेजी से बढ़ रही है. बर्ड फ्लू का एक प्रकार जिसे वैज्ञानिक H5N9 कहते हैं, ये बीमार पक्षियों में पाया गया. अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि यह पहली बार है कि H5N9 अमेरिकी पोल्ट्री में पाया गया है, जिसका मतलब है कि यह गंभीर बीमारी का कारण है. प्रभावित इलाकों को क्वारनटीन किया गया इसमें मृत्यु दर में भी इजाफा होता है. बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों को क्वारनटीन कर […]

चीन के AI स्टार्टअप DeepSeek दुनिया को हिला दिया है. डेढ़ साल पहले शुरू हुए इस स्टार्टअप के हालिया दो मॉडल ने अमेरिका की मेटा, ओपन एआई और गूगल जैसी टॉप टेक कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि चीनी एआइ कंपनी डीपसीक अमेरिकी एआइ कंपनियों के मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर है और ये दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. चीनी एआई कंपनी ने अपने दो मॉडल डीपसीक R1 और डीपसीक V3 को हाल में रिलीज किया. इसके बाद अमेरिका की टेक कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए, डीपसीक […]

बांग्लादेश अब खुद अपनी ही आग में जलने लग गया है. देश की राजधानी ढाका में छात्रों का रातभर हंगामा देखने को मिला है. उनको नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए, जिसके बाद बॉर्डर गार्ड फोर्स लगानी पड़ी है. दरअसल, ढाका यूनीवर्सिटी (डीयू) और सात संबद्ध सरकारी कॉलेजों के छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया और ये तनाव अब भी जारी है. रात 11 बजे शुरू हुई झड़पों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए. यह झड़प तब शुरू हुई जब संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने साइंस लैब चौराहे पर करीब साढ़े चार घंटे […]

केंद्र ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के लिए प्राप्तकर्ताओं की सूची की घोषणा की. इस सूची में कई गुमनाम और अनोखे पद्म पुरस्कार विजेता हैं, जिनमें सेब सम्राट हरिमान, कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मैसेट के नाम शामिल हैं. शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया कि गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी, पश्चिम बंगाल के एक ढाक वादक, जिन्होंने पुरुष प्रधान क्षेत्र में 150 महिलाओं को प्रशिक्षित किया और भारत की पहली महिला कठपुतली कलाकार उन 30 गुमनाम नायकों में शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री […]