भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय सियासी हलचल चल रही है. जहां एक तरफ दुनिया के कई देश अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदू बहुल देश नेपाल राजतंत्र की तरफ बढ़ रहा है. देश में राजतंत्र की मांग की जा रही है. नेपाल इन दिनों कई तरह की सियासी हलचलों से गुजर रहा है. देश में पिछले कुछ दिनों से राजतंत्र को मांग करने के लिए रैलियां हो रही है. काठमांडू में बुधवार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने बाइक रैली का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में […]
विदेश
अमेरिका की खुफिया एजेंसियां दुनिया में सबसे ताकतवर मानी जाती हैं. हाल ही में इसकी काफी चर्चा हो रही है क्योंकि अमेरिका ने अस्थाई रूप से यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी पर रोक लगा दी है. यह जानकारी बीते तीन सालों से रूस-यूक्रेन युद्ध में अहम भूमिका निभा रही थी यह अमेरिकी खुफिया तंत्र का ही नतीजा था कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला करेगा, जब बाकी दुनिया को इस पर संदेह था. तो आइए जानते हैं कि आखिर अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इस महत्वपूर्ण […]
लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया. उनकी कार को रोकने की कोशिश की. उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की. तिरंगे का अपमान किया. भारतीय झंडे को फाड़ने की कोशिश की. भारत ने विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने विदेश मंत्री की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे […]
इजराइल के एक्शन की वजह से रमजान के बीच गाजा के मुसलमानों की टेंशन बढ़ गई है. गाजा में चीनी 200 रुपए किलो तो चिकन 1200 रुपए किलो बिक रहा है, जिसके कारण इफ्तार और सेहरी पर संकट के बादल छा गए हैं. फिलिस्तीन और इजराइल सीमा पर स्थित गाजा में करीब 20 लाख मुसलमान रहते हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इजराइल ने युद्ध की वजह से गाजा में सामानों की आपूर्ति रोक दी है, जिसके कारण गाजा में चीनी 200 रुपए किलो, चिकन 1200 रुपए किलो और रसोई गैस की कीमत 35883 रुपए प्रति सिलेंडर है. आटे और […]
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दूसरी बार जेल में ही रोजा रख रहे हैं. इमरान वर्तमान में पंजाब प्रांत के रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. यहां पर इमरान दूसरी कैदियों की तरह ही रोज सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं. आदियाला जेल को इमरान की वजह से हाईअलर्ट पर रखा गया है. इमरान ने इस बार रमजान के बाद सत्ता के खिलाफ सीधे बिगुल फूंकने का ऐलान किया है. इमरान जेल से लगातार पत्र भी लिख रहे हैं. रविवार को इमरान ने अमेरिका समेत दुनिया कई देशों के नाम खुला पत्र लिखा है. इमरान ने दुनिया से […]
गाजा युद्ध विराम का पहला चरण खत्म हो गया है. शनिवार को हमास ने ऐलान किया कि स्थाई समझोते के लिए चल रही बातचीत फैल हो गई है. जिसके बाद से गाजा में फिर जंग शुरू होने की संभावना फिर से बढ़ गई है. अब अमेरिका ने एक बार ओर इजराइल के लिए अपना बड़ा दिल दिखाया है. एक तरफ ट्रंप सरकार विदेश को दी जाने वाली अमेरिकी मदद लगातार बंद कर रहा है, लेकिन इजराइल के लिए उसके खजाने खुले हैं और इनमें इजाफा ही हो रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने […]
इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम की बातचीत फेल होती नजर आ रही है. दोनों के बीच युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर बातचीत होनी थी, लेकिन इसी बीच हमास ने आधिकारिक तौर पर बातचीत फेल होने की घोषणा कर दी है. गाजा को लेकर समझौते के दूसरे चरण पर बातचीत शुरू नहीं होने की जिम्मेदारी प्रवक्ता हाजेम कासिम ने ली है. समूह के प्रवक्ता हाजेम कासिम ने अल-अरबी टीवी को इस सिलसिले में यह भी बताया कि समूह के साथ गाजा में दूसरे युद्धविराम चरण के लिए कोई मौजूदा बातचीत नहीं हुई है. इसी बीच हूती नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती […]
इस समय मॉरीशस में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं. मॉरीशस और ला रीयूनियन आईलैंड में चक्रवात गारेंस ने दस्तक दी है. चक्रवात को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट का ऐलान किया गया है. फिलहाल, यह तूफान सेंट डेनिस तक पहुंच गया है. सेंट डेनिस से मॉरीशस की दूरी 227 किलोमीटर है और यह तूफान 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. यह तूफान मॉरीशस के लिए खतरे की घंटी बन गया है. देश अलर्ट मोड पर आ गया है और सभी से सुरक्षा के चलते अपने घर पर ही रहने के लिए अपील की जा […]
54 साल बाद पाकिस्तान से फिर 2 राज्य अलग हो सकता है? पाक सेना के पिट्ठू माने जाने वाले फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ को इसकी चेतावनी दी है. रहमान का कहना है कि शहबाज शरीफ की सरकार अगर नहीं सतर्क हुई तो हम दो अहम प्रांत को खो सकते हैं. रहमान की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जब पाकिस्तान का खैबर-पख्तूनवा और बलूचिस्तान पूरी तरह हिंसा की आग में जल रही है. फजलुर रहमान ने क्या कहा है? नेशनल असेंबली में बोलते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि बलोचिस्तान और खैबर-पख्तूनवा पर से सरकार ने नियंत्रण खो […]
पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है. इसी बीच एक खुफिया रिपोर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने विदेशी नागरिकों को टार्गेट करने की साजिश रची है. रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन ने खासतौर पर चीनी और अरब नागरिकों को निशाना बनाने की योजना बनाई है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, ISKP शहर के बाहरी इलाकों में किराए पर घर लेने की योजना बना रहा है, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और केवल रिक्शा या मोटरसाइकिल के जरिए ही पहुंचा जा सकता है. […]

