विदेश

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है. राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है

अब फ्रांस की सड़कों पर भी गुस्से की आग भड़क उठी है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ ब्लॉक एवरीथिंग नाम के नए आंदोलन ने बुधवार सुबह देशभर में हाईवे जाम कर दिए.

नेपाल में युवाओं का आंदोलन अब उग्र हो गया है. इंटरनेट मीडिया पर पाबंदी के बाद भी आंदोलन समाप्त होता नहीं दिख रहा है. नेपाल में उग्र प्रदर्शनों के बीच बिहार हाई अलर्ट पर है.

नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है.

काठमांडू समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की. प्रदर्शनकारियों ने बालकोट में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का घर जला दिया.

आंदोलन ने सरकार की नींव हिला दी है. पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया.

नेपाल में विद्रोह की आग धधक रही है. आंदोलन की इस आग ने संसद तक को जला डाला. सोशल मीडिया बैन के बाद भड़की इस हिंसा से पूरा नेपाल सुलग रहा है.

नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लगातार हिंसक हो रहे प्रदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार की भी जान चली गई है.

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार और सिस्टम दोनों फेल होते दिख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

नेपाल में हजारों Gen-Z लड़के-लड़कियों ने काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया. यह लोग सोशल मीडिया पर बैन, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.