देश

पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों पर हमले की कोशिश की, जिसमें जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाके शामिल रहे. अमृतसर में देर रात सायरन बजते रहे, पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिकों को टार्गेट किया. जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा से सटे गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पाकिस्तान की गोलाबारी में उनके दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा है. जम्मू-कश्मीर के एक स्थानीय शख्स ने 8 मई की रात की आपबीती बताते हुए कहा कि करीब 8 बजे हमने 3-4 ड्रोन देखे. भारत की ओर से जवाबी फायरिंग हुई, […]

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था और भारत ने हमले केवल आतंकी ठिकानों पर ही किये थे. पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी हमले को पूरी तरह से फेल कर दिया. सात और आठ मई की रात को, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, […]

जांच एजेंसियों ने शेख सज्जाद गुल की पहचान जम्मू और पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के रूप में की है. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. घटना के तुरंत बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने शक जताया कि जिस संगठन से शेख सज्जाद गुल जुड़ा था, वह आतंकवादी हमले के पीछे था. 50 वर्षीय कश्मीरी मूल का गुल, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का प्रमुख है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का समर्थन मिला हुआ है. जांच एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शेख सज्जाद गुल ने केरल में भी पढ़ाई की है. आतंकवादी घोषित किये गये शेख सज्जाद गुल के बारे में […]

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और PoK में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाए जाने के बाद दोनों ओर हलचल बनी हुई है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मिले तो वहीं संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी. यह सर्वदलीय बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. विपक्ष ने कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि वो इस मसले पर सरकार के साथ है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और यह जारी है. सूत्रों से ये […]

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल के जरिए नष्ट दिए जाने के बाद तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान सीमापार से लगातार फायरिंग कर रहा है. सीमा पर तनाव को देखते हुए सीमावर्ती राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट है और यहां पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान में पूरी तरह अलर्ट मोड में […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. उसने बुधवार रात को भारत पर नाकाम हमले किए, जिसके जवाब में हिंदुस्तान ने गुरुवार को पूरे पाकिस्तान को ड्रोन से हिला दिया. पाकिस्तान की नापाक हरकत की जानकारी सरकार ने बयान जारी कर दी. रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय वायुसेना ने आज सुबह पाकिस्तान में कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाकर एक निर्णायक कार्रवाई की. यह कार्रवाई 7-8 मई की रात को पाकिस्तान द्वारा भारत के उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई. भारत के इस हमले में लाहौर में […]

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों में स्ट्राइक की. इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. भारत का ये एक्शन पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के लिए इंसाफ है. 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान से आए आतंकियों ने खासतौर से पुरुषों को निशाना बनाया था और उनके परिवार के सामने उनकी हत्या कर दी थी. भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में सिंदूर शब्द को जोड़ने का […]

25 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों का दहन हो गया. राफेल से सनसनाती हुई स्कैल्प मिसाइल जब आतंकी कैंपों तक पहुंची तो जोरदार आवाज के साथ कई फीट ऊंची लपटें उठीं. जहां-जहां हमले हुए. पूरा इलाका थर्रा उठा. ये तमाम ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के थे. ये तीनों आतंकी संगठन लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचते रहे हैं लेकिन इस बार इतना करारा प्रहार हुआ है कि ये फिर कभी भारत के खिलाफ आतंकी हमले के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे. इस ट्रिपल अटैक की गूंज से इस्लामाबाद भी हिल गया है. अब पाकिस्तान बिलबिला रहा […]

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गम और गुस्सा का माहौल था, भारतीय सेना ने इसका बदला लेते हुए देशवासियों को गौरवान्वित किया है. आधी रात भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. सेना की इस कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल है. जैसे ही दुश्मन देश पर भारतीय सेना के हमले की खबर लोगों को हुई, लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए. भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर लोग […]

पहलगाम आतंकी हमले के बदला भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए ले लिया. यूं तो ऑपरेशन आधी रात 1 बजे से शुरू होकर महज 25 मिनट में खत्म हो गया, लेकिन आज बुधवार को दिनभर भारत और पाकिस्तान में लगातार हलचल बनी रही. सफल ऑपरेशन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले अपने शीर्ष मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया. फिर वह राष्ट्रपति से मुलाकात करने गए और पूरे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी. पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकी ठिकानों को तबाह करने को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर […]