Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर मार्ग दुर्घटना में छह की मौत, आठ घायल

    श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर मार्ग दुर्घटना में छह की मौत, आठ घायल

    April 15, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर इकौना थानाक्षेत्र में सोनरई के निकट शनिवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हताहतों (Car Accident) में ज्यादातर लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह बौद्ध परिपथ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

    इसे भी पढ़ें – प्रयागराज में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच असद सुपुर्द-ए खाक, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया

    उनके अनुसार इस दुर्घटना के फलस्वरूप इनोवा में सवार हीरा लाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30), मुकेश कुमार (30), पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन (32), वीरु उर्फ अमित (09),रामा देवी (28) तथा कार चालक हरीश कुमार (42) की मौके पर
    मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार (42), ननके (35), नीतू (28), बबलू (34), सुंदरा (30), रूही (08), लाडो (05) बबलू तथा नीलम (25) (सभी निवासी करमोहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती) को इलाज हेतु बहराइच मेडिकल कालेज भेजा गया है।

    इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा, कहा – चुनावों को ध्यान में रखकर हो रही हैं मुठभेड़

    Car Accident – उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना एवं बलरामपुर के कुछ लोग लुधियाना में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं और इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी । उन्होंने बताया कि इसी बुजुर्ग की अंत्येष्टि में शामिल होने ये सभी एक इनोवा कार से लुधियाना से अपने गांव आ रहे थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद श्रावस्ती में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.