सोशल मीडिया पर Facebook के Like Button को हर कोई पहचानता है क्योंकि इस बटन ने लोगों के दिमाग पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी हुई है लेकिन अब आप लोगों को ये जानकर थोड़ा झटका लग सकता है (bye bye like button) कि कंपनी ने अब बहुत ही जल्द लाइक बटन को रिटायर करने का फैसला लिया है. जल्द फेसबुक से लाइक बटन हमेशा के लिए गायब होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने इस बात की घोषणा की है कि एक्सटर्नल वेबसाइट से Facebook Like और Comment बटन को हटाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें –  AI का काला सच! ChatGPT निकला ‘सुसाइड कोच’, कई मौतों के लिए जिम्मेदार बना AI टूल

bye bye like button – मेटा ने घोषणा की है कि 10 फरवरी 2026 से एक्सटर्नल वेबसाइट्स पर फेसबुक लाइक और कमेंट बटन दिखना बंद हो जाएगा. इसका मतलब ये हुआ जिन ब्लॉग्स, शॉपिंग पोर्टल और वेबपेज पर फेसबुक पोस्ट ऐम्बेड है उनसे कमेंट और लाइक बटन गायब हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें – Google का अगला कदम! जल्द आ रहा Nano Banana 2 मॉडल, लीक हुए फीचर्स ने मचाई सनसनी

ये फैसला डेवलपर टूल को एडवांस और आसान बनाने के लिए लिया गया है. लगभग एक दशक पहले इन प्लगइन्स को लाया गया था, लेकिन अब समय बदल गया है और इन प्लगइन्स का इस्तेमाल कम हो गया है जिससे कि अब कंपनी नए आइडिया पर फोकस करना चाहती है. यहां हम एक बात जो साफ कर देना चाहते हैं वह यह है कि आप लोगों को फेसबुक ऐप और फेसबुक की आधिकारिक साइट पर लाइक और कमेंट बटन पहले की तरह दिखता रहेगा.

 

 

Share.
Exit mobile version