Google जल्द ही अपने Gemini AI इकोसिस्टम का नया मॉडल Nano Banana 2 लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gemini वेब इंटरफेस में GEMPIX2 नाम का कोड देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह मॉडल अगले हफ्ते तक आधिकारिक रूप से रोलआउट हो सकता है. Nano Banana सीरीज खास (google’s next step) तौर पर क्रिएटिव यूजर्स, डिजाइनर्स और डिजिटल आर्टिस्ट्स के लिए तैयार की गई है.
इसे भी पढ़ें – AI का काला सच! ChatGPT निकला ‘सुसाइड कोच’, कई मौतों के लिए जिम्मेदार बना AI टूल
Nano Banana लाइनअप Google Gemini फैमिली का हिस्सा है, जो विशेष रूप से इमेज क्रिएशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए बनाई गई है. यह मॉडल कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल आर्टिस्ट्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Nano Banana का पहला वर्जन पहले ही अपनी यूनिक स्टाइल और फास्ट रेंडरिंग क्षमता के कारण AI कम्युनिटी में काफी लोकप्रिय हुआ था. अब नया GEMPIX2 मॉडल इस सीरीज को और पावरफुल और विजुअली बेहतर बनाएगा.
इसे भी पढ़ें – भारत में Deeptech क्रांति! 2030 तक 30 अरब डॉलर का बनेगा बाजार, भारत टेक्नोलॉजी का नया हब बनने को तैयार
google’s next step – टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Google के नए लॉन्च का अंदाजा उसके Gemini UI अपडेट्स और इंटरनल फीचर फ्लैग्स से पहले ही लग जाता है. हाल ही में वेब इंटरफेस में GEMPIX2 कार्ड्स के मिलने से संकेत मिले हैं कि इसका पब्लिक रोलआउट बहुत नजदीक है. यह Google की पुरानी रणनीति के अनुरूप है, जिसमें UI बदलाव लॉन्च से लगभग एक हफ्ते पहले दिखाई देने लगते हैं.
