गढ़वा : केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सीएम हेमंत सोरेन और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जुबानी हमले किए। गढ़वा में पार्टी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के नामांकन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी सरकार है, जिसने (Burning Of The Lanka Of Corruption) बालू से लेकर पत्थर और कोयला से लेकर पानी तक का घोटाला किया है।
इसे भी पढ़ें – झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी की सजा पर लगाई रोक, लड़ सकेंगी चुनाव
Burning Of The Lanka Of Corruption – उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नौकरियों तक का गबन किया है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख नौकरियां देंगे, उन्होंने अपने पिता की कसम खाई थी। लेकिन, नौकरियों के नाम पर ऐसा बवाल मचाया कि 20 लोगों की जान चली गई। माता-पिता अपने नौजवान बेटों का इंतजार करते रह गए। वे नौकरी नहीं, कफन लेकर आए।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि बढ़ाई
चौहान ने कहा कि गढ़वा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रहते हुए रावण की तरह भ्रष्टाचार की लंका खड़ी कर ली। इस चुनाव में जनता उनकी लंका जलाने को तैयार है।उन्होंने मंत्री की तुलना कुंभकर्ण से करते हुए कहा कि वह साल में छह महीने सोता था और छह महीने खाता था, लेकिन आपके मंत्री बारह महीने खाते रहते हैं।वह कभी बालू खाते हैं, कभी पत्थर, तो कभी कोयला। वे केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया जल जीवन मिशन योजना का 5,500 करोड़ रुपए खा गए।


