देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने (Bureaucracy Dominates) प्रदेश सरकार पर नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। अध्यक्ष माहरा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया रहा है। 100 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होने के बावजूद भी देहरादून शहर की सड़कें जलमग्न हो रही हैं जिसके चलते राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आम जनता को घंटों जाम की स्थिति का सामना तो करना ही पड़ रहा है गम्भीर दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें – लघु और मध्यम उद्योग अर्थ व्यवस्था का महत्वपूर्ण इंजन : ऋतु खंडूडी
Bureaucracy Dominates – उन्होंने कहा कि इस सबसे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उत्तराखण्ड राज्य में पहली बरसात में हुए सड़कों का बुरा हाल हो गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार में सड़कों के निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार के कारण पूरे राज्य की सड़कें पहली बरसात भी नहीं झेल पाई और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अभी तो बरसात की शुरूआत हुई है ऐसे में जब मानसून अपने चरम पर रहेगा तब प्रदेश की जनता का क्या होगा।
इसे भी पढ़ें – मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी
उन्होंने कहा कि राज्य के 100 से अधिक मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से सम्पर्क पूरी तरह से कट चुका है। राज्य का आपदा प्रबन्धन पूरी तरह से विफल साबित हुआ है, सड़कों की खराब हालात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। शहरी क्षेत्रों की सड़कें बरसाती नालों में तब्दील हो चुकी हैं। लोगों को घंटों जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।