IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I तो रद्द हो गया. लेकिन, उसके बाद सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो (cool on the field) अपना आपा खोते हुए दिख रहे हैं. बुमराह को इतना गुस्सा आता है कि वो झपट्टा मारकर फोन ही छीन लेते हैं. बुमराह से जुड़ी घटना का ये वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां वो कतार में खड़े दिख रहे हैं. उसी दौरान फैन की हरकत पर वो भड़क जाते हैं.
cool on the field – अब सवाल है कि बुमराह के साथ फैन कर क्या रहा था? दरअसल, एयरपोर्ट पर वो फैन भी कतार में खड़ा था. जब उसने बुमराह को ठीक अपने बगल वाली कतार में पाया तो वो बिना इजाजत लिए ही उनका सेल्फी वीडियो बनाने लगा. बुमराह ने पहले तो फैन को वैसा करने से रोका. उन्होंने उसे वीडियो ना बनाने को लेकर वॉर्निंग दी. लेकिन, जब उसने उनकी वॉर्निंग को नजरअंदाज किया तो बुमराह आपा खो बैठे. और, उन्होंने उनके फोन को छीनकर फेंक दिया.
इसे भी पढ़ें – BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट
जसप्रीत बुमराह और फैन के बीच क्या कहासुनी हुई?
बुमराह और फैन के बीच जो बातें हुई, वो कुछ ऐसी रहीं.
फैन– आपके साथ ही जाऊंगा सर मैं?
बुमराह– फोन गिर गया आपका तो मेरे को बोलना नहीं?
फैन– कोई बात नहीं सर.
बुमराह- अच्छा है.
इतना होने के बाद बुमराह उसका फोन छीनते हैं और फेंक देते हैं. इस तरह पूरी घटना का अंत होता है, जो कि वीडियो में दिख रहा है.
