Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली के 3 मंदिरों पर चलेगा बुलडोजर? रातभर ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, नहीं मिली राहत

    दिल्ली के 3 मंदिरों पर चलेगा बुलडोजर? रातभर ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, नहीं मिली राहत

    March 20, 2025 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में मयूर विहार-2 के संजय झील पार्क में बने 3 मंदिरों को तोड़ने का नोटिस डीडीए के हॉर्टिकल्चर विभाग की तरफ से चस्पा किया गया, इसी के बाद बुलडोजर एक्शन के बीच हुए बवाल (bulldozers will run on 3 temples of Delhi) के चलते मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अब इस मामले को लेकर सुनवाई शुरू हो गई है.

    वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि रात में ही मंदिर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई और सुबह मंदिर ध्वस्त करने के लिए 500 सुरक्षा बल और अधिकारी पहुंच गए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डीडीए के वकील को कॉपी सर्व करिए. वकील विष्णु ने कहा कि 35 साल से यह मंदिर स्थित हैं और सुप्रीम कोर्ट का फैसला कहता है कि 2009 से पहले के धार्मिक स्थल नहीं हटाए जा सकते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

    इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते. वकील विष्णु ने कहा कि जहांगीर पुरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट जाइये इसी के साथ याचिका खारिज कर दी गई.

    bulldozers will run on 3 temples of Delhi – सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई से इंकार कर दिया है और तीनों मंदिर समितियों को हाईकोर्ट जाने की छूट दी है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा आपने अनुच्छेद 32 के तहत याचिका क्यों दाखिल की है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप जितना हमें बता रहे हैं, इस मामले में बहुत कुछ है.

    रात भर हुआ विरोध

    डीडीए की तरफ से 3 मंदिरों को तोड़े जाने का नोटिस आने के बाद से ही निवासी इस फैसले से गुस्से में आ गए थे और इसके खिलाफ विरोध कर रहे थे. मंदिरों पर कोई एक्शन न हो इसीलिए पूरी रात मंदिरों में पूजा की जा रही थी. जहां पूरी रात विरोध हुआ, वहीं नोटिस जारी होने की अगली ही सुबह 5 बजे प्रशासन के एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर मंदिरों को गिराने के लिए पहुंच गए.

    प्रशासन के बुलडोजर के साथ पहुंचने के बाद लोगों ने जमकर विरोध किया. हंगामा इस हद तक बढ़ गया कि संजय झील पार्क में मंदिरों पर बुलडोजर से होने वाली कार्रवाई फिलहाल अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दी गई है.

    सेक्टरवासियों ने क्या कहा?

    मंदिर पर लिए जाने वाले एक्शन के बाद सेक्टरवासियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि यह मंदिर 40 साल पुराने हैं. सेक्टरवासियों ने साथ ही यह भी कहा कि सभी मंदिर रजिटर्स हैं, हर साल वहां दुर्गा पूजा होती है और सरस्वती पूजा कार्यक्रम मंदिरों में होते आ रहे हैं. इसी के साथ सेक्टरवासियों ने यह भी सवाल उठाया कि नोटिस में डिपार्टमेंट की मुहर के साथ अधिकारी के साइन नहीं है, इसको लेकर भी सवाल उठाए गए.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.