बेमेतरा: छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवाद और कलह में मर्डर की वारदात हुई है. बेमेतरा के देवरबीजा थाना क्षेत्र में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी. शुरूआती जांच में (brother murdered for money) खुलासा हुआ है कि मर्डर की यह घटना पैसे के लेन देन को लेकर हुई है.
पैसे के विवाद में मर्डर
देवरबीजा थाना क्षेत्र के इंदिरा आवास कॉलोनी में यह घटना हुई है. यहां पैसे के लेन देन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक की पहचान जग्नू देशलहरे के रूप में हुई है. आरोपी का नाम जगमोहन देशलहरे है जिसे बेमेतरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
रविवार रात की घटना
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव चल रहा था. बीती मध्यरात्रि में विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर जगमोहन ने जग्नू पर सब्बल से कई वार कर दिए. इस हमले में जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई.
बेमेतरा पुलिस की तफ्तीश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना (brother murdered for money) ने आपसी रिश्तों की नाजुकता और छोटे-छोटे विवादों के खतरनाक नतीजों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
