पटना : राजधानी पटना में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ‘मुख्यमंत्री आवास घेराव’ मार्च के दौरान भारी बवाल और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Uproar over demand to cancel BPSC exam) गांधी मैदान से राजभवन और सीएम आवास की ओर बढ़ रहे आक्रोशित छात्रों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र मुख्य रूप से 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने और शिक्षक भर्ती में बदलाव की मांग कर रहे हैं।
Uproar over demand to cancel BPSC exam – पुलिस बल ने बैरिकेड्स लगाकर छात्रों को संवेदनशील और प्रतिबंधित वीआईपी इलाके में प्रवेश करने से रोक दिया है, हालांकि छात्र लगातार आगे बढ़ने पर अड़े रहे। डीएसपी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छात्र प्रतिनिधियों की बातचीत सकारात्मक दिशा में हुई है। पुलिस उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं करने देगी।
आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें
-
-
70वीं BPSC परीक्षा: विवादों के चलते 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
-
-
-
TRE-4 शिक्षक भर्ती: शिक्षक भर्ती (TRE-4) के लिए केवल एकल (एक ही) परीक्षा आयोजित की जाए; इसमें पीटी और मेंस का नया प्रयोग न कर इसे TRE-5 से लागू किया जाए।
-
-
-
नेगेटिव मार्किंग समाप्त हो: TRE-4 परीक्षा से नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पूरी तरह हटाया जाए।
-
-
-
पारदर्शिता व निष्पक्षता: BPSC, बिहार दारोगा भर्ती सहित सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।
-
-
-
आयु सीमा व डोमिसाइल: राज्य की सरकारी भर्तियों में डोमिसाइल नीति लागू की जाए तथा अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाए।
-
