सरगुजा: संगठन सृजन अभियान के तहत देशव्यापी आयोजनों के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अध्यक्ष पूरे प्रदेश के दौरे पर निकल चुके हैं. संगठन को मजबूत करने के लिए पहली बार पंचायत कमेटी (forests and animals are unsafe) गठित की जा रही है. बूथ कमेटियों का गठन करने प्रदेश अध्यक्ष खुद उस बूथ में जा रहे हैं. इसी कड़ी में बस्तर के बाद दीपक बैज सरगुजा दौरे पर पहुंचे हैं. कमीटियों के गठन के बाद पीसीसी चीफ ने मीडिया से बातचीत की.
दीपक बैज ने कहा कि पीसीसी ने पूरे प्रदेश में गांव चलो अभियान की शुरूआत की है. यह अभियान 30 मार्च तक चलेगा. जिला, ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद देश में पहली बार पंचायत कमेटी बनी और अब बूथ कमेटी भी बना रहे हैं. बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में 27 हजार से अधिक बूथ कमेटी और 15 हजार से अधिक पंचायत और वार्ड कमेटी हम बना रहे हैं. इसकी शुरुआत मैंने बस्तर से की है और आज सरगुजा का दौरा है.
इसे भी पढ़ें – धमतरी में आदिवासी भूमि अधिकार पर रघु ठाकुर का बड़ा बयान, ‘जल-जंगल-जमीन’ के लिए छेड़ेंगे मुहिम
forests and animals are unsafe – बैज ने कहा कि पार्टी लगातार ग्रास रूट लेवल पर उतरकर काम कर रही है. बैज ने कहा कि हम खुद बूथ और पंचायत में जाकर कमेटी गठित कर रहे हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संगठन कितना मजबूत हो रहा है.
बैज ने कहा कि संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत हुई है इसकी जिम्मेदार पूरी तरह से सरकार की है. हिरणों को जंगल से पकड़कर यहां रखने की क्या जरूरत थी. भागवान भरोसे ऐसे जगहों पर हिरणों को छोड़ दिया गया. बैज ने कहा कि बीजेपी के राज में इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित नहीं हैं. पीसीसी चीफ ने कहा कि कुत्तों के हमले में 15 हिरण मारे गए ये इसकी जवाबदारी सरकार को लेनी होगी.


