Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘बॉर्डर 2’ : सनी देओल और उनकी पलटन एक बार फिर मैदान-ए-जंग में उतरी

    ‘बॉर्डर 2’ : सनी देओल और उनकी पलटन एक बार फिर मैदान-ए-जंग में उतरी

    January 23, 2026 मनोरंजन 2 Mins Read
    Sunny Deol's big blast
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    29 साल पहले जिस ‘बॉर्डर’ ने पूरे देश को भावुक कर दिया था, आज उसी विरासत को आगे बढ़ाने टी-सीरीज, सनी देओल और उनकी पलटन एक बार फिर मैदान-ए-जंग में उतर चुकी हैं. ‘बॉर्डर 2’ (Border-2) सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी की रगों में दौड़ता वो जज्बा है जिसे डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बड़े सलीके से परदे पर उतारा है. फिल्म में पहली ही फ्रेम से जब सनी देओल की एंट्री होती है, तो सिंगल स्क्रीन हो या मल्टीप्लेक्स, पूरा थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठता है.

    कहानी

    फिल्म की कहानी हमें सीधा 1971 के उस युद्ध में ले जाती है, जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन चंगेज खान’ का हमारे भारत के जांबाजो ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ जमीन की लड़ाई नहीं, बल्कि बैटल ऑफ पुंछ, बैटल ऑफ बसंतर और समंदर में INS खुकरी के डिफेंस की उस अनकही वीरता को परदे पर उतारती है. लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर (सनी देओल), जो अपनी 6 सिख रेजिमेंट के साथ दुश्मन के लिए काल बन जाते हैं.

     Border-2 – उनका साथ दे रहे हैं मेजर होशियार सिंह (वरुण धवन) और आसमान से आग बरसाते फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ). समंदर की लहरों पर मोर्चा संभाले हैं लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत (अहान शेट्टी). जल, थल और नभ के ये शूरवीर कैसे दुश्मन के छक्के छुड़ाते हैं और कैसे अपनी जान की बाजी लगाकर तिरंगे की आन बचाते हैं, ये रोमांच और जज्बा महसूस करने के लिए आपको थिएटर का रुख करना होगा.

    निर्देशन

    बात जब वतन की आती है, तब ‘बॉर्डर 2’ सीधे आपके दिल से बात करती है. ये फिल्म आपके अंदर सोए हुए उस जज्बे को झकझोर देती है जो वतन के नाम पर धड़कता है. जब स्क्रीन पर हिंदुस्तान की फौज का पराक्रम अपनी पूरी भव्यता के साथ दिखता है, तो यकीन मानिए, पत्थर दिल इंसान भी भावुक हुए बिना नहीं रह पाता. डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बड़े परदे पर 1971 की उस तपती मिट्टी का ऐसा जादू रचा है कि आपको लगेगा आप खुद मोर्चे पर खड़े होकर दुश्मन का सामना कर रहे हैं.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    फरवरी में आएगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर

    Box Office Clash: आमिर खान-सनी देओल की फिल्म से भिड़ेंगे सलमान खान? ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर अपूर्व लाखिया का बड़ा खुलासा

    सनी देओल का तूफान, ‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा; सलमान-आमिर के ये बड़े रिकॉर्ड टूटे

    Ranveer Singh vs Akshaye Khanna: एक ही दिन आए ‘धुरंधर’ स्टार्स, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को पछाड़ा

    बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का खौफ? सनी देओल ने टाल दी फिल्म की रिलीज, सलमान खान के कैमियो का भी था इंतज़ार

    जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन टीवी सितारों का जलवा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.