हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक कुएं से शुक्रवार को एक छात्र का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 11वीं कक्षा का छात्र पिछले सप्ताह से लापता था और आज एक कुएं से उसका शव मिला।
पुलिस के अनुसार कुएं से जिस लड़के का शव मिला है, वह अंग्रेजी माध्यम के एक स्कूल का छात्र था और कुछ विवादों के कारण उसके सहपाठियों ने (Body Of Missing Student Found) उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को इचाक इलाके के एक कुएं में फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें – राम को नकारने वाले भारत नही जोड़ सकते : दीपक प्रकाश
कोर्रा पुलिस थाने की प्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि वह छह जनवरी को अपने कुछ सहपाठियों के साथ विवादों को सुलझाने के लिए बाहर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता ने पुलिस में छात्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि छह दिन बाद कुएं से छात्र का शव मिला और उसके माता-पिता ने शव की पहचान की।
इसे भी पढ़ें – तस्करी कर मवेशियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, बड़ी संख्या में पशुओं की मौत
Body Of Missing Student Found – इसने बताया कि ऐसी आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में उसके दो सहपाठियों को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना में शामिल अन्य छात्रों की तलाश की जा रही है।

