महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं. यहां सालों पुराना ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है. यहां बीजेपी को एकतरफा जीत मिली है. अब जब सब नतीजे सामने आ चुके हैं (BMC Mayor Election 2026) तो सवाल उठ रहा है कि मुंबई को नया मेयर कब मिलेगा और मेयर कौन बनेगा? आइये इन सब सवालों के जवाब जानते हैं.
BMC Mayor Election 2026 – महायुति ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव जीत लिया है, जिसने पूरे राज्य और देश का ध्यान खींचा है. मुंबई में BJP को 88 और शिवसेना को 28 सीटें मिली हैं. जबकि ठाकरे बंधुओं को 73 और कांग्रेस को 24 सीटें मिली हैं. जबकि अन्य और इंडिपेंडेंट्स की संख्या 10 है. इसलिए अब महायुति का कोई हिंदू मराठी मेयर मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बैठेगा.
इसे भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे की हार पर कंगना रनौत का तंज : बोलीं – ‘मेरा घर तोड़ने वालों को जनता ने सिखाया सबक’
BMC चुनाव से पहले उद्धव और राज ठाकरे ने अलायंस किया था. हालांकि, इस अलायंस का नतीजों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. उद्धव ठाकरे की पार्टी को 67 और MNS को सिर्फ 6 सीटें मिलीं हैं. इससे 25 साल से सत्ता में काबिज उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है.मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर को चुनने में एक और हफ्ता लग सकता है.
मेयर का चुनाव कैसे होता है?
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर का चुनाव सीधे नहीं होता है. BMC के चुने हुए कॉर्पोरेटर अपने बीच से मेयर चुनते हैं. जिस पार्टी को बहुमत मिलता है, उसका एक कॉर्पोरेटर मेयर चुना जाता है. अब कुछ दिनों बाद मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर मेयर चुनाव प्रोसेस की घोषणा करेंगे. इसके बाद मेयर कैटेगरी के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा और फिर मेयर और डिप्टी मेयर चुनने के लिए चुनाव होगा. मेयर का टर्म 2.5 साल का होता है. उसके बाद, रूलिंग पार्टी के मेयर को एक बार फिर मेयर बनाया जाता है.


