दुर्ग : अंधविश्वास का जाल ऐसा जाल है, जिसमें फंसकर इंसान अपना चैन और सुकून दोनों खो देता है. यहां अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर दुकानदार ने अपने जीवनभर की कमाई गांव दी. ठग ने बड़े ही आराम से दुकानदार के माल पर हाथ साफ कर दिया. दुकानदार को जबतक अपने ठगे या कहें लुटे जाने का पता चलता, तबतक (bloody game of superstition) ठग नकदी और गहने लेकर मौके से नौ दो ग्याहर हो चुका था. पीड़ित अब थाने के चक्कर काट रहा है ताकि उसका पैसा और ज्वेलरी दोनों वापस मिल जाएं.

इसे भी पढ़ें – छॉलीवुड स्टार की काली करतूत? युवती का आरोप- जबरन रचाई शादी और फिर लहूलुहान कर दिया सिर

दरअसल फरियादी संजय अठावनी जो दुर्ग के सदानी नगर सिंधी कॉलोनी के रहने वाले हैं, उनकी स्टेशन रोड दुर्ग, धमधा नाका में सायकल स्टोर है. सायकल स्टोर से अच्छा खासा आय परिवार को हो जाता है. करीब 15 दिन पहले दो अंजान लोग उनकी दुकान पर पहुंचे. दोनों लोगों ने सायकल लेने के बहाने उनसे बातचीत शुरू की. बातचीत के दौरान दोनों लोगों ने दुकानदार संजय अठावनी का मोबाइल नंबर ले लिया. नंबर लेने वाले ने कहा कि उसका नाम राजू है, और वह उनके संपर्क में आगे भी रहेगा.

इसे भी पढ़ें – हैवानियत की हद: मासूम को निर्वस्त्र कर पीटा, सदमे में पिता ने तोड़ा दम

bloody game of superstition – 2 से 3 दिन के बाद नंबर लेने वाले शख्स ने सायकल दुकानदार संजय अठावनी को फोन किया. फोन पर आरोपी ने कहा कि आपकी मां की तबीयत खराब रहती है, इस बात की मुझे जानकारी हुई. मैं पूजा पाठ के जरिए उनकी तबीयत को ठीक कर सकता हूं. दुकानदार की मां की तबीयत हमेशा खराब रहती है, ये सोचकर दुकानदार ने पूजा पाठ के जरिए इलाज कराने की बात सोची.

Share.
Exit mobile version