दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क (बुद्ध बाजार) मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी और (bloody dinner in Ghaziabad) उसके प्रेमी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वारदात से कुछ देर पहले तक तीनों एक ही कमरे में बैठकर साथ डिनर कर रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति राशिद को अपनी 36 वर्षीय पत्नी शबनम और अपने ही दोस्त फहीम (32 वर्ष) के बीच अवैध संबंधों का शक था. राशिद अक्सर इस बात का विरोध करता था, जिसे लेकर घर में काफी समय से तनाव चल रहा था.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’! पाकिस्तान-नेपाल रूट से आ रही थी मशीन गन और विदेशी पिस्टल; 10 तस्कर गिरफ्तार
बीती रात करीब 12:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राशिद के मकान में झगड़ा हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे का मंजर भयावह था. सोफे पर शबनम की लाश खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि पास ही फहीम का शव भी पड़ा हुआ था. दोनों के सिर में गोली मारी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राशिद मौके से फरार हो गया.
bloody dinner in Ghaziabad – घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी समेत आला अधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों के बीच बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ा और राशिद ने आपा खोकर अवैध हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
