रायपुर : छत्तीसगढ़ी कलाकार मोहित साहू के खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज हुआ है. पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत भाटागांव के सिल्वर ऑक ब्लॉक 410 क्षेत्र में छालीवुड कलाकार मोहित साहू पर जबरन (black act of Chhollywood star) शादी के बाद मारपीट करने के आरोप लगे हैं. पुलिस की माने तो पीड़ित युवती का डॉक्टरी मुलायजा कराने के बाद युवती के बयान के आधार पर कलाकार मोहित साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि कलाकार मोहित साहू के खिलाफ शिकायत करने थाने में पीड़िता पहुंची हुई थी. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है, जिसको डॉक्टरी मुलायजा कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें – SIR प्रक्रिया पर बवाल : मुस्लिम समाज ने एसडीएम से की शिकायत, लगाया पक्षपात का गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक रायपुर में छालीवुड कलाकार मोहित साहू के खिलाफ पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक मोहित साहू ने उसे बेरहमी से पीटा है, जिसकी वजह से उसके सिर से खून भी निकल रहा है. युवती के मुताबिक मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी की और शादी करके रायपुर लौटने के बाद शादी से मुकर गया.
black act of Chhollywood star – आपको बता दें कि मोहित साहू पहले से ही शादीशुदा है जो पत्नी और पीड़िता को अलग-अलग जगह पर रखा था. मोहित साहू और पीड़िता के बीच पहले वाद विवाद हुआ, जिसके बाद मोहित साहू ने युवती के घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला किया है. जिसकी वजह से उसके सिर पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा है.


