लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्नातक, शिक्षक खण्ड निर्वाचन की पांच सीटो में हुये चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दबदबा कायम (BJP’s Victory) रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुये कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत डबल इंजन की सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास का प्रतीक है। श्री योगी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है।”
इसे भी पढ़ें – यूपी सरकार का बड़ा फैसला, बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को यीडा के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल किया
उन्हाेने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उ.प्र. विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी। नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा। सभी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं। इस बीच निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेली-मुरादाबाद खंड निर्वाचन स्नातक सीट भाजपा ने जीत ली है जबकि अन्य तीन पर पार्टी निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर है। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ जय पाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया है।
इसे भी पढ़ें – नोएडा में महिला डॉक्टर ने जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल
BJP’s Victory – गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की तीन खण्ड स्नातक गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक कानपुर खण्ड स्नातक एवं बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक तथा दो खण्ड शिक्षक इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक एवं कानपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के लिये मतदान पिछली 30 जनवरी को हुआ था। मतों की गिनती का काम बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में गुरूवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ था जो शुक्रवार को भी जारी रहा।

