रांची : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा का झारखंड में लोगों के कल्याण का कोई इरादा नहीं है और वह राज्य के कोयला और अन्य खनिज संसाधनों को ‘‘लूटने’’ के लिए सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी राज्य झारखंड में एकत्रित हो रहे भाजपा नेताओं की संख्या ‘‘कुल उम्मीदवारों की संख्या से अधिक’’ है, जो दर्शाता है कि (BJP Wants To Loot The Mineral Resources) भाजपा ‘‘एक आदिवासी मुख्यमंत्री से सत्ता छीनना चाहती है।’’

इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 30 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘झूठों के सरदार’’ भी करार दिया।कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा झारखंड के ‘काले सोने’ (कोयला) पर नजर गड़ाए हुए है और इसके खनिज संसाधनों को लूटना चाहती है। उनका इरादा लोगों का कल्याण नहीं है। भाजपा घुस पैठ की बात करती है, लेकिन केंद्र और असम में उसकी सरकारें अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती?’’

इसे भी पढ़ें – झारखंड में भाजपा का कोई झंडा ढोने वाला तक नहीं बचेगा : हेमंत सोरेन

BJP Wants To Loot The Mineral Resources – झारखंड के मांडू में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री झूठों के सरदार हैं। उन्होंने युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार कहां है? उनसे सावधान रहें जो सिर्फ लूट में लिप्त रहेंगे।’’खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्ता छीनना चाहती है लेकिन ‘‘कोई भी हेमंत सोरेन को हटाने की हिम्मत नहीं कर सकता।’’ उन्होंने दावा किया कि सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Share.
Exit mobile version