यवतमाल : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (BJP Wants To Change Constitution) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान बदलने के लिए 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतना चाहती है, जिसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होगा। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रालेगांव में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को उस खतरे के बारे में जागरूक होना चाहिए जिसका वे सामना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – तमिलनाडु सरकार CAA लागू नहीं करेगी : स्टालिन
ठाकरे ने आरोप लगाया, वे (आगामी चुनावों में) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। वे देश के विकास के लिए 400 से अधिक सीटें नहीं चाहते। वे देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान दिया, जिस पर मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, वे इसे बदलना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें – हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए : मोदी
BJP Wants To Change Constitution – उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता अनंत कुमार (हेगड़े) ने अपनी पार्टी के 400 सीटें जीतने पर संविधान बदलने की योजना के बारे में बात की थी। ठाकरे ने कहा कि संविधान बदल जाने के बाद, वे सारी शक्तियां अपने हाथों में ले लेंगे, इस तरह से कि देश में कभी कोई चुनाव नहीं होगा।