नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस वार्ता (BJP On Kejriwal) कर दिल्ली सरकार की विफलता गिनाई। इस दौरान कहा कि पिछले 8 साल में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का विकास पूरी तरह से ठप कर दिया है। साथ ही दिल्ली को भ्रष्टाचार और घोटालों की राजधानी बना दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रूप से बुरी तरह फंस गए हैं और उससे बाहर निकलने के लिए छटपटा रहे हैं। कहा कि समय आ गया है कि उनके इस कुकृत्य को घर-घर तक पहुंचाया जाए।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने ‘आप’ कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
BJP On Kejriwal – कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल हमेशा यह दावा करते रहे कि दिल्ली को उन्होंने देश के सर्वोत्तम स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री दिए हैं लेकिन उन्होंने देश को 2 घोटालों के मास्टरमाइंड मंत्री दिए जो आज जेल में हैं, बार-बार कोशिश के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिल पा रहा है। सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा विकास की बात करते हैं, लेकिन विकास कहां और किस स्तर पर हो रहा है यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को कोविड-काल मे बिना सहारे के छोड़ दिया। 70 लाख गरीबों को निशुल्क राशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। अगर दिल्ली से केंद्र सरकार के विकास कार्यों को हटा दिया जाए तो दिल्ली में विकास की कल्पना तक नहीं की जा सकती।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली वासियों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने का उद्देश्य यथावत : राजकुमार आनंद
सचदेवा के अनुसार दिल्ली में केंद्र सरकार के सहयोग के बिना स्वास्थ्य सेवाएंभी बेहतर नहीं रह सकती क्योंकि एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा केंद्र सरकार के सहयोग से दी जा रही है।वहीं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री विकास की बात करते हैं लेकिन हकीकत ये है कि केजरीवाल सरकार क्लासरूम घोटाला, डीटीसी घोटाला, बिजली सब्सिडी घोटाला और जल बोर्ड में लगभग 58 हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर दिल्ली को सिर्फ लूटने का काम किया है। स्वास्थ्य सेवा में बेहतरी करने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल सरकार ने सात अस्थाई अस्पताल बनाने में घोटाला किया है, जिसकी जांच चल रही है।
