Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा
    • हिमाचल में विंटर वंडरलैंड का मज़ा लें सस्ते में! होटलों ने दिए 40% तक के डिस्काउंट, बुकिंग की समय-सीमा जानें
    • डबल इंजन फेल! 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज के बावजूद केंद्र से सहयोग नहीं? MP सरकार पर विपक्ष का निशाना
    • तेजस्वी को CM फेस बनाने पर ‘ना-नुकुर’: क्या कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक मजबूरी है या भविष्य की ज़रूरत?
    • झारखंड की सियासत का लिटमस टेस्ट है घाटशिला उपचुनाव! जानें कौन सा ‘निर्णायक फैक्टर’ तय करेगा हार-जीत
    • पॉल्यूशन से जंग: दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान
    • गांव वालों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मरने से पहले Video Viral
    • पंजाब में एक और Blast! दहल गया पूरा इलाका
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इंदौर में भाजपा विधायक बोले- मास्टर प्लान में 104 के बजाय 80 फीट कर दें रोड, तो कई मकान बच जाएंगे

    इंदौर में भाजपा विधायक बोले- मास्टर प्लान में 104 के बजाय 80 फीट कर दें रोड, तो कई मकान बच जाएंगे

    January 24, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    स्कीम फार स्पेशल असिसटेंस टू स्टेट 2023-24 के तहत केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से तैयार होने वाली मास्टर प्लान की 23 सड़कों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़कों की चौड़ाई को लेकर लंबी बहस चली।

    बैठक में शामिल विधायकों ने कहा कि सड़कों की चौड़ाई कुछ कम कर दें तो कई मकान बचाए जा सकते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि शहर के विकास के लिए हमें कुछ कठोर निर्णय लेना ही होंगे। चौड़ीकरण में जिन लोगों के पूरे मकान जा रहे हैं उन्हें वैकल्पिक स्थान दिया जाएगा।

    पुराने शहर में कई पीढ़ी से रह रहे हैं लोग

    यह सही है कि पुराने शहर में लोग कई पीढ़ी से रह रहे हैं। उनके पास रजिस्ट्री वाले मकान हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ वन बीएचके का फ्लैट नहीं दिया जा सकता। ऐसे लोगों के लिए पालिसी में कुछ बदलाव जरूरी है। सिटी बस ऑफिस में की गई समीक्षा बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली।

    इसमें सबसे बड़ा मुद्दा सड़कों की चौड़ाई का ही रहा। विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला का कहना था कि उनके क्षेत्र में मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई बहुत ज्यादा है। इसे अगर कुछ कम दिया जाए तो कई मकान बचाए जा सकते हैं।

    34.75 किमी लंबी 23 सड़कें बनाई जाएंगी

    मास्टर प्लान की प्रस्तावित 23 सड़कों की कुल लंबाई 34.75 किमी है। इनके निर्माण पर 468.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों में 2875 निर्माण बाधक हैं।

    बैठक में ये रहे शामिल

    बैठक में जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया, अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, राकेश जैन, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, सभी अपर आयुक्त शामिल हुए।

    ऐसे चली मंत्री और विधायकों के बीच बात

    विधायक रमेश मेंदोला – भमोरी चौराहा से एमआर-10 तक बनने वाली सड़क पर लोगों ने निजी जमीन पर दुकानें बना रखी है। उन्हें दुकानें दी जाना चाहिए।

    मंत्री विजयवर्गीय – दुकान देने का कोई प्रविधान नहीं है। ऐसा नहीं कर सकते। विधायक मेंदोला – ऐसे कैसे चलेगा। यह तो गलत है। मंत्री विजयवर्गीय – शहर के विकास के लिए चौड़ी सड़कें भी जरूरी हैं।

    विधायक मेंदोला – पाटनीपुरा चौराहा पर चौड़ीकरण में एक मकान तोड़ा था। वह पार्टी का पदाधिकारी था, लेकिन उसे आज तक मकान नहीं मिला।

    मंत्री विजयवर्गीय – हमने उसे योजना में जगह दी थी, लेकिन बाद में मामला कोर्ट में उलझ गया।

    विधायक गोलू शुक्ला – सुभाष मार्ग की चौड़ाई 104 फीट के बजाय 80 फीट कर दें तो कई मकान बच जाएंगे।

    विजयवर्गीय – मैं चौड़ाई कम करने के पक्ष में नहीं हूं। कलेक्टर साहब आप इस बात पर विचार करो कि क्या ऐसे लोग जिनके पूरे मकान जा रहे हैं उन्हें प्लाट या व्यवस्थित फ्लैट दिए जा सकते हैं।

    विधायक शुक्ला – चौड़ाई कम हो जाएगी तो कई निर्माण बच जाएंगे।

    विजयवर्गीय – चौड़ाई कम करना संभव नहीं है।

    एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा – छावनी सड़क बनेगी तो 90 फीसद मकान साफ हो जाएंगे। ऐसा कैसे चलेगा।

    विजयवर्गीय – कलेक्टर साहब इसे देखिए, यह सही मुद्दा है। कलेक्टर – सर, पहले भी ऐसे परिवारों को अलग-अलग फ्लैट दिए गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    डबल इंजन फेल! 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज के बावजूद केंद्र से सहयोग नहीं? MP सरकार पर विपक्ष का निशाना

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही 5 घंटे की लंबी लाइन

    इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

    CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा

    CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच

    बदमाशों का दुस्साहस! पुलिस टीम पर भीषण हमला, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ जान बचाकर भागे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.