उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को चल रहे मतदान के दौरान कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय पर मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में स्थानीय प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने की जानकारी दी है। तथा जिलाधिकारी ने उन पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार bjp mayor pramila pandey ( मेयर पांडेय) पर मतदान के दौरान ईवीएम में वोट देते हुए अपनी तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप है। तस्वीर में वह एक दल को मतदान करते हुए दिख रही हैं। इस पर कानपुर की जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि पांडे द्वारा शहर के हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने की जानकारी मिली है। इस पर निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
पांडे ने मतदाताओं से नर्विाचन नियमों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की है। मालूम हो कि मतदान करते हुये ईवीएम की फ़ोटो खींचना, निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है।
इसे भी पढ़ें : आतंकवादी के परिवार के साथ गहरा रिश्ता, योगी ने सपा पर साधा निशाना
इस बीच कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट के बूथ संख्या 121 पर मतदाताओं द्वारा किसी दल के लिये किये गये मतदान के एवज में किसी अन्य दल की पर्ची निकलने की शिकायत की गयी। इस पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने की अपील कर इसे दुरुस्त करने की मांंग की।
bjp mayor pramila pandey कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में जवाहरलाल पोलिंग केन्द्र पर कक्ष संख्या 46 व 50 में ईवीएम खराब होने के चलते एक घंटा देर से मतदान शुरू होने की जानकारी मिली है।


