Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाकाल के दरबार पहुंचीं BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

    महाकाल के दरबार पहुंचीं BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

    March 24, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    BJP leader Nazia Elahi reached Mahakal
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अक्सर वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं. अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान (BJP leader Nazia Elahi reached Mahakal) भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, माथे पर तिलक लगवाया और जय श्री महाकाल के जयकारे भी लगाए. यही नहीं इस दौरान वह नंदी हॉल से माथा टेककर मनोकामना मांगती हुई भी नजर आईं.

    इसे भी पढ़ें – माफी नहीं मांगूंगा… BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का पार्टी के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस का भी मिल गया साथ

     BJP leader Nazia Elahi reached Mahakal – महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंची थीं, जहां पंडित आकाश गुरु ने चांदी द्वार से नाजिया खान को बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कराई. इस दौरान नाजिया खान बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं. उन्होंने बाबा महाकाल को पुष्पहार और प्रसाद चढ़ाने के साथ माथे पर तिलक लगवाया. जय श्री महाकाल का उद्घोष किया और उसके बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

    रमजान में पहले भगवान राम

    इस दौरान नाजिया ने नंदी जी का आशीर्वाद लेकर मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा. बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नाजिया ने कहा कि भारत में गंगा जमुनी तहजीब की बात की जाती है, लेकिन आज भी औरंगजेब और मुगल आक्रांताओं की औलाद कुछ भी समझने को तैयार नहीं है. मैं ऐसे लोगों को समझाना चाहूंगी कि रमजान में पहले भगवान राम आते हैं और उसके बाद अजान के शब्द में जान आता है.

    बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान

    उन्होंने आगे कहा कि आज का समय पहले की तरह नहीं है. अब हिंदुस्तान औरंगजेब की मानसिकता रखने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. अब तो उन्हें ही बर्दाश्त किया जाएगा जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के दिमाग के हैं. अब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जैसी सोच रखने वालों को ही हिंदुस्तान अपनी पलकों पर रखेगा, जो अपनी स्पीच के जरिए भागवत गीता के श्लोक को बयां करते हैं.

    हम हिंदुओं को बचा नहीं पाए

    नाजिया ने कहा कि कर्नाटक में आरएसएस की सभा हुई थी, जिसमें हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पीओके के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस चर्चा को रुकने नहीं दिया जाना चाहिए. इस पर और भी विचार विमर्श किया जाना चाहिए. आज बांग्लादेश में जैसे हिंदुओं पर अत्याचार हुए. पाकिस्तान में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP में फिर ‘पेशाब कांड’! अवैध खनन रोकने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

    20 साल बाद जागा निगम! जबलपुर के विजय नगर की अवैध चौपाटी पर चला बुलडोजर

    सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता को जेल

    दागदार हुई सिवनी पुलिस : हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल

    RSS का भविष्य मंथन : शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता

    पिता के इलाज में देरी हुई तो भड़का ‘शेर’, युवक ने पुलिसवालों को जमकर पीटा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.