नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य के (BJP Is Killing Democracy) लिए होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी बताया है। उन्होंने चुनाव से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। सिसोदिया ने अधिकारों की बात कही। बोले, “भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र को तार-तार कर रही है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और भारत की आत्मा की हत्या के रोज नए-नए कारनामे कर रही है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के ईदगाह पार्क में लगेगी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, कड़ी सुरक्षा में काम हुआ शुरू
BJP Is Killing Democracy – पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा गुरुवार को दिल्ली की मेयर ने चुनाव कराने की कोशिश की लेकिन भाजपा के लोगों ने इसे होने नहीं दिया। इस पर मेयर ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए चुनाव की अगली तारीख तय कर दी। यह मेयर के संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत आता है। उपराज्यपाल ने कमिश्नर को आदेश दिया कि यह चुनाव रात 10 बजे तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में चुनाव होना चाहिए। मेयर अनुपस्थित हों तो डिप्टी मेयर से चुनाव करवा लिए जाएं। डिप्टी मेयर न मिले तो किसी भी काउंसलर को पकड़ कर चुनाव करवा लिए जाएं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के स्वरूप नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों का किया गया रेस्क्यू
सिसोदिया ने इस प्रक्रिया को देश के लिए खतरनाक बताया। कहा, इसके बाद भगवान ने उन्हें बुद्धि दी। उन्होंने चुनाव टाल दिया। रात में 10 बजे चुनाव नहीं कराया। वह अब दोपहर 1 बजे तक चुनाव करवा रहे हैं। यह भाजपा का कोई षड़यंत्र है। इतने समय में क्या लुटा जा रहा है। कुछ तो है, जिसकी वजह से इन लोगों में इतनी बौखलाहट है कि रात में 10 बजे चुनाव कराने की जल्दी थी।अब इससे बड़ी लोक तंत्र हत्या क्या होगी, वह कह रहे हैं कि मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर काउंसलर को ही छोड़ कर एमसीडी के एडिशनल कमिश्नर से चुनाव करवा लो। यह देश के लिए बहुत खतरनाक है।
