Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • अबूझमाड़ में सीआरएमसी सालभर से पेंडिंग रखने का आरोप, डॉक्टरों ने किया ओपीडी बहिष्कार, मरीज बोले कहां कराए इलाज
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: प्रश्नकाल से लेकर बजट अनुदान तक विपक्ष सरकार पर करेगा प्रहार, हंगामे के आसार
    • रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • बिलासपुर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इस बार बदलेगा रिवाज, बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार – जयराम ठाकुर

    इस बार बदलेगा रिवाज, बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार – जयराम ठाकुर

    November 8, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    BJP GOVT Intact
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस की सरकार (BJP GOVT Intact)  बनने का जिक्र करते हुए सोमवार को दावा किया कि इस बार यह रिवाज बदलेगा और अगले 25 साल तक राज्य में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी।हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार 12 नवंबर को मतदान होना है। राज्य में 1982 के बाद से हर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच बारी-बारी सरकार बनाने का इतिहास रहा है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भले ही हिमाचल के रिवाज पर भरोसा कर रही हो, लेकिन लोगों ने इस बार परंपरा को तोड़ने और विकास में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वापस सत्ता में लाने का मन बना लिया है। कुल्लू जिले के बंजार और शिमला के चौपाल में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस बार उनकी बारी है। उन्होंने कहा कि हम उनसे कहते हैं कि वे उत्तराखंड और अन्य राज्यों में यही एक बात कहते थे। वहां क्या हुआ? क्या वे फिर से सत्ता में आए?

    BJP GOVT Intact – ठाकुर ने विपक्षी दल को डूबता जहाज करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जनता से तरह-तरह के वादे कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम यह गारंटी देंगे, वह गारंटी देंगे। विडंबना यह है कि जो खुद की गारंटी नहीं दे सकते, वे दूसरों को गारंटी देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बजाय भाजपा अगले 20 वर्षों के लिए नरेंद्र मोदी की गारंटी दे सकती है।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदरनगर में भरी हुंकार, बीजेपी के लिए माँगा एक और मौका

    उन्होंने शनिवार को मंडी के सुंदरनगर में मोदी के चुनावी भाषण का जिक्र किया, जब पीएम ने कहा कि चुनाव सिर्फ आने वाले पांच साल के लिए नहीं हैं। पीएम ने कहा था कि 12 नवंबर को हर एक वोट अगले 25 साल के लिए राज्य की विकास यात्रा को परिभाषित करेगा।ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता उन्हें पिछले 25 वर्षों से विधानसभा के लिए चुन रहे हैं और वह विश्वास के साथ यह घोषणा कर सकते हैं कि राज्य में अगले 25 वर्षों तक भाजपा की सरकार होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.