Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल में बागियों ने किया परेशान, मनाने में जुटे बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेता

    हिमाचल में बागियों ने किया परेशान, मनाने में जुटे बीजेपी कांग्रेस के दिग्गज नेता

    November 2, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    BJP & Congress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव  में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों (BJP & Congress) ने ताकत झोंक दी है। भाजपा के सामने जहां सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रही है। हालांकि दोनों दलों के बागी उनके लिए परेशानियां खड़ी किये हुए हैं। नतीजतन विद्रोही फैक्टर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों को कमजोर कर रहा है। दोनों खेमों के शीर्ष नेता असंतोष के प्रभाव को कुंद करने में जुटे हुए हैं और इसके लिए दिग्गज नेता दिन-रात काम कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश भाजपा में नहीं रुक रही बगावत, बिलासपुर में नड्डा के करीबी भी हुए बागी

    भले ही भाजपा और कांग्रेस राज्य की 68 सीटों में से कुछ पर विद्रोह को दबाने में कामयाब हुई हैं, लेकिन अभी भी दोनों को कुछ नाखुश पूर्व सांसदों और मंत्रियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि असंतोष के सुरों को साधने की तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस को लगभग एक दर्जन बागियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के सामने भी लगभग 20 बागी नेता हैं, जो समस्या बने हुए हैं। यही कारण है कि भाजपा ने सख्ती का संदेश देते हुए चार पूर्व विधायकों और पार्टी के एक उपाध्यक्ष समेत अपने पांच शीर्ष नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

    BJP & Congress – इसी तरह कांग्रेस ने भी अपने छह नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें एक पूर्व मंत्री और राज्य विधानसभा के एक पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस का कहना है कि विद्रोही बिना पतवार के नाव की तरह हैं। पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि विद्रोहियों का भी वैसा ही हश्र होगा जैसा कि चार पूर्व विधायकों और राज्य उपाध्यक्ष का हुआ। किसी भी सूरत में पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जानते हैं कि बागियों की चुनौती से पार पाना इतना आसान नहीं है।

    इसे भी पढ़ें – अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – हिमाचल में नया रिवाज बनाना है

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बागी निश्चित रूप से चुनावी गणित गड़बड़ा सकते हैं। बागी अभी भी कई सीटों पर चुनाव परिणाम तय करने में सक्षम हैं। पच्छाद, अन्नी, ठियोग, सुलह, चौपाल, हमीरपुर और अर्की में 11 बागी कांग्रेस उम्मीदवारों को परेशान कर रहे हैं। वहीं बीजेपी मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, झंडुता, चंबा, देहरा, कुल्लू, हमीरपुर, नालागढ़, फतेहपुर, किन्नौर, अन्नी, सुंदरनगर, नाचन और इंदौरा में बागियों के चलते कांग्रेस जितनी ही परेशान है। पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ पच्छाद से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मुसाफिर 2017 का चुनाव हार गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों पर्यटक

    हिमालय की चोटियों को निहारने का सपना होगा पूरा: 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं उड़ानें

    हिमाचल के सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में समाई निजी बस, 8 घरों के बुझे चिराग

    डिजिटल इंडिया का ‘लोचा’! 2500 KM दूर भेज दी बिना चाबी की इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल पहुँचकर खुली पोल

    दहल उठा हिमाचल : नालागढ़ में थाने के करीब बड़ा विस्फोट, कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

    बीड़ बिलिंग में मातम: उड़ान भरते ही अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा पैराग्लाइडर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.