नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली में भाजपा के सातों उम्मीदवारों की चुनाव बाद 100 दिनों की कार्य योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिल्ली की जनता का दुर्भाग्य है कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में भाजपा के सांसदों ने क्या योगदान किया, यह बताने की बजाय जीतने के बाद अगले 100 दिनों में (BJP Candidates Are Misleading) क्या करेंगे उसकी चर्चा करके दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।
इसे भी पढ़ें – आतिशी का केंद्र पर हमला, कहा-राजनीतिक हथियार बन गई है ED
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी संसदीय क्षेत्रों की प्रतिज्ञा रैली में लोगों से लगातार कहा था कि भाजपा सांसदों ने 10 वर्षों में कुछ नही किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवार बदल देगी, जो दिल्लीवासियों के सामने है।
अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस भाजपा के सातों सांसदों की नाकामियों के खिलाफ चार्जशीट निकालेगी क्योंकि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नही किया जिसको हम जनता के बीच उजागर करेंगे।
इसे भी पढ़ें – केजरीवाल बहुत दिनों तक कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते : भाजपा
BJP Candidates Are Misleading – श्री लवली ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कि सभी संसदीय क्षेत्रों में नई दिल्ली में केन्द्र सरकार के अस्पतालों की भांति अस्पताल खुलवाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में एक भी नया अस्पताल नही बनवाया और ना ही कोविड महामारी वैश्विक आपदा से सबक लिया और अब फिर नए सिरे से प्रयास करने का जुमला दे रहे है।
