Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के लिए आज सुबह 11 बजे से मतदान होगा। इंडिया गठबंधन के लिए भाजपा के खिलाफ यह पहली परीक्षा होगी। बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव में उतरी है।
इसे भी पढ़ें – Punjab Police को मिले 461 जवान, CM भगवंत सिंह मान ने दिए नियुक्ति पत्र
500 पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे के आसार को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी सहित 500 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया है। साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने स्कूलों में छुट्टियों को लेकर जारी किये नये आदेश
चंडीगढ़ मेयर चुनाव से होगी इंडिया अलायंस की शुरुआत
राघव चड्ढा ने दावा किया कि 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ मेयर चुनाव से इंडिया अलायंस की शुरुआत होगी. यह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पर्दा उठाने वाला साबित होगा. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव होगा.