Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एलिवेटेड रोड पर हुड़दंग मचाते हुए मनाया जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने 21 युवकों को किया गिरफ्तार

    एलिवेटेड रोड पर हुड़दंग मचाते हुए मनाया जन्मदिन का जश्न, पुलिस ने 21 युवकों को किया गिरफ्तार

    September 29, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर (Birthday Celebration on Elevated Road) लगातार कार्रवाई के बावजूद युवक हुड़दंग कर रहे हैं। मंगलवार देर रात भी दिल्ली के युवकों का समूह आठ गाड़ियों में सवार होकर आया और एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां खड़ी कर जन्मदिन मनाने लगे। किसी वाहन चालक ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 21 युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड पर 20 से अधिक युवा मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी कई गाड़ी को आड़ा तिरछा खड़ा किया हुआ है। युवक हुड़दंग मचाते हुए जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – विजय नायर को सीबीआई रिमांड पर भेजा गया, आबकारी मामले में कल हुए थे गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 21 युवाओं को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर मिली आठ गाड़ियों को सीज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के कृष्णानगर निवासी प्रिंस, कुनाल, अनी गुप्ता, रिषभ, अंश कोहली, पुलकित, आरूष नागपाल, प्रथम नागपाल, अनमोल चोपड़ा, सुशांत मीना, मयंक गोला और दमन हैं। इनके अलावा इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी निवासी सालीन जैन, दिल्ली के मंडावली निवासी कृष्णा, आकाश, अंकित और दीपांशु भी पकड़े हैं।

    इसे भी पढ़ें – वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दी जमानत, एक लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरा

    Birthday Celebration on Elevated Road – दिल्ली के मधु विहार निवासी अमन, आनंद विहार निवासी शुभम और ऋषभ शर्मा समेत विवेक विहार के भरत नागपाल को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि कृष्णानगर के रहने वाले अंश कोहली पुत्र नरेश कुमार का जन्मदिन होने की वजह से सभी युवक एलिवेटेड रोड पर जश्न मनाने आए थे।एलिवेटेड रोड पर इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए पुलिस 100 फ्लैक्स बोर्ड लगवा रही है। जिसमें लोगों को जश्न मनाने, सड़क पर वाहन खड़ा करने, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के लिए मनाही की हुई है। एसपी ट्रांस हिंडन का कहना है कि रोड पर शराब पीने वालों पर भी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.