बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है. इस साल बड़े नक्सली नेताओं को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. वहीं अब नक्सली बड़ी संख्या में सरेंडर कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रही है. वहीं बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित (mobile police station) जिलों में पुलिस जन संवाद अभियान भी चला रही है. बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों के गांवों में पहुंच कर पुलिस, ग्रामीणों से बात कर रही और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है.
बीजापुर एससपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि चलित थाना के जरिए ग्रामीणों से सीधे सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं. जिससे सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सतत जन-संवाद अभियान से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हो रहा है. समाज में शांति एवं विकास का वातावरण और ज्यादा प्रबल हो रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीजापुर में अब तक 100 से ज्यादा गांवों में पुलिस ने जनसंवाद अभियान चलाया है.
mobile police station – आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की जानकारी देते हुए सुरक्षा बलों ने परिवार एवं रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया. साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि योजनाबद्ध पुनर्वास और रोजगार सुविधाओं के माध्यम से समर्पित सदस्यों को सुरक्षित जीवन, शिक्षा व आजीविका का अवसर मिल रहा है.सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे इस सतत जन-संवाद अभियान से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हो रहा है.
